वायरल

कलयुगी बहू ने छोटी सी बात पर की सासू मां की बेहरमी से पिटाई, वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर सास की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी आलोचना भी खूब कर रहे हैं

कलयुगी बहू ने छोटी सी बात पर की सासू मां की बेहरमी से पिटाई, वायरल हुआ VIDEO
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ( Photo Credit: YouTube )

कोलकाता. सास-बहू का रिश्ता बड़ा ही प्यारा माना जाता है. दोनों में नोकझोंक तो होती हैं लेकिन उनके अंदर एक दूसरे के प्रति सम्मान होता है. लेकिन शायद ऐसी बातें हम सिर्फ किताबो या फिल्मों में देखते हैं. ऐसा नहीं है कि हर बहू हैवान और सास अच्छी हो. कई खबरें आती हैं जिसमें देखा जाता है कि कैसे सास ने बहू को मारा या फिर बहू ने सास की पिटाई कर दी. लेकिन आज भी यह किस्सा रुका नहीं है. सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक मामूली गलती पर कलयुगी बहू ने अपनी सास की पिटाई कर दी.

यह मामला कोलकाता के गरिया का है. जहां का एक वीडियो पड़ोसियों ने शेयर किया है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि स्वप्ना पाल नामक एक बहू अपनी सासू माँ जिसका नाम जशोदा पाल है उसकी  पिटाई करती दिख रही है. बूढी जशोदा की उम्र 75 साल है. उनकी गलती बस इतनी थी कि उन्होंने बहू स्वप्ना की इजाजत के बिना पौधे से फूल तोड़ लिया था. फिर क्या बहू का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने रिश्तों की मर्यादा तोड़ते हुए बेहरमी से पिटाई कर दी.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बहुत  नाराजगी जताई. साथ ही  कोलकाता के वकील सुब्रतो चक्रवर्ती ने बंसद्रोनी ने इस घटना को देखने के बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया था. जिसके बाद कलयुगी बहू स्वप्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल अभी वो जमानत पर रिहा हो चुकी है.

सोशल मीडिया पर सास की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी आलोचना भी खूब कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2018 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).