Snake Viral Video: रोड़ ट्रिप के दौरान कार की बोनट से निकला खतरनाक सांप, फिर जो हुआ… देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैमिली छुट्टियां मनाने के लिए कॉप्स हाब्र के उत्तर में डार्लिंगटन बीच पर कार से जा रहे थे, तभी अचानक बोनट से फन फैलाए नागराज बाहर आ गए.
Snake Viral Video: जंगलों से कई बार सांप (Snake) निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, लेकिन अगर आप अपनी फैमिली (Family) के साथ कार (Car) में सवार होकर कहीं जा रहे हों और अचानक बोनट से सांप निकल आए तो यकीनन आपकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फैमिली छुट्टियां मनाने के लिए कॉप्स हाब्र के उत्तर में डार्लिंगटन बीच पर कार से जा रही थी, तभी अचानक बोनट से फन फैलाए नागराज बाहर आ गए. अचानक सांप को सामने देखकर फैमिली वालों के जैसे होश ही उड़ गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तहलका मचा रहा है.
केरी जेनकिन्स की मानें तो वो और उनकी फैमिली फोर्स्टर में अपने घर से 30 किलोमीटर दूर थे, तभी उनके साथ यह घटना घटी. इस वीडियो को पहले टिकटॉक पर शेयर किया गया था और उसके बाद यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गया. यह भी पढ़ें: Snake Video: सांप को बच्चे की तरह नहलाते हुए शख्स का क्लिप वायरल, देखें खौफनाक वीडियो
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलती कार की बोनट से अचानक फन फैलाए हुए एक खतरनाक सांप बाहर निकलता है. सांप को अपने सामने देखकर परिवार वालों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन फिर वो सूझबूझ दिखाते हैं और किसी तरह से बाद में सांप को रेस्क्यू किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

