ओडिशा: कोविड-19 से बचने के लिए कटक के बिजनेसमैन ने बनवाया 3.5 लाख रुपये का 'गोल्ड मास्क'

देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और घर से बाहर निकलते वक्त फेस मास्क का यूज जरुर करें. सरकार द्वारा जारी किए गए इस अनुरोध के बाद लोग इस नियम का सख्ती से पालन भी कर रहे हैं.

आलोक मोहंती (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर: देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) बनाए रखें और घर से बाहर निकलते वक्त फेस मास्क (Face Mask) का यूज जरुर करें. सरकार द्वारा जारी किए गए इस अनुरोध के बाद लोग इस नियम का सख्ती से पालन भी कर रहे हैं. इस दौरान कई लोगों को काफी महंगे और डिजाइनर (Designer Mask) मास्को में भी देखा जा रहा है.

इसी कड़ी में ओडिशा (Odisha) के कटक (Cuttack) शहर में रहने वाले एक व्यापारी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए 3.5 लाख रु. का सोने का मास्क बनवाया है. व्यापारी का नाम आलोक मोहंती (Alok Mohanty) है. आलोक का कहना है वह लगभग 40 से साल से सोना पहन रहा है. आलोक का कहना है उसे गोल्ड का बहुत शौक है. इसलिए लोग उसे गोल्ड मैन नाम से भी जानते हैं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 लाख के पार

आलोक मोहंती का कहना है उसने हाल ही में टीवी पर मुंबई (Mumbai) के एक व्यक्ति के पास सोने का मास्क देखा था. उस व्यक्ति को देखने के बाद आलोक को भी सोने का मास्क पहनने का दिल किया.

बता दें कि इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे शहर के पिंपरी-चिंचवाड़ में रहने वाले शंकर कुराड ने अपने लिए 2.89 लाख रुपये का सोने का मास्क बनवाया था. कुराड का मास्क के बारे में कहना है कि यह एक पतला मास्क है जिसमें छोटे-छोटे छेद हैं ताकि इससे सांस लेने में कोई दिक्कत न हो. उन्होंने उस दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि यह मास्क कोविड-19 से बचाव में प्रभावी है या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट