वायरल

Crocodile Entered In Home: घर में घुस आया विशालकाय मगरमच्छ, शख्स ने पकड़ने के लिए किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

आमतौर पर शायद ही ऐसे लोग होंगे जो मगरमच्छ के सामने ऐसी बहादुरी दिखा पाएं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अबतक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं...

Crocodile Entered In Home: घर में घुस आया विशालकाय मगरमच्छ, शख्स ने पकड़ने के लिए किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो
घर में घुसा मगरमच्छ (Photo Credits: Twitter)

Crocodile Entered In Home: सोशल मीडिया पर जानवरों जंगली जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन अपना मनोरंजन करते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक मगरमच्छ घर में घुस आया है. वीडियो बड़ा ही डरावना है और मगरमच्छ काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो रास्ता भटक गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जबरदस्त जुगाड़ लगाता है. वो बड़े से कचरे के डिब्बे की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ को जैसे ही खतरे का एहसास होता है वो गुस्से में आ जाता और शख्स पर अटैक करने की कोशिश करता है. यह भी पढ़ें: Pig Nosed Turtle Video: सूअर की नाक वाले कछुए का पानी में तैरते हुए वीडियो वायरल, लोग हुए हैरान

लेकिन शख्स डरता नहीं है और मगरमच्छ को कचरे के डिब्बे के साथ बंद कर देता है. शख्स बड़ी ही बहादुरी से मगरमच्छ को बंद कर देता है और कहीं दूर जाकर उसे छोड़ आता है. वीडियो में कचरे के डिब्बे से में से मगरमच्छ को निकलते हुए देखा जा सकता है.

देखें वीडियो:

मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी पिट्टी गम हो जाती है, लेकिन शख्स ने बहुत बहादुरी दिखाई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).