वायरल

खूंटी से खुद को छुड़ाने के लिए गाय ने लगाया गजब का दिमाग, Viral Video में देखें कैसे हुई आजाद

सोशल मीडिया पर गाय की चालाकी और बुद्धिमानी का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को खूंटी से छुड़ाने के लिए गजब का दिमाग लगाती है और खुद को आजाद करके ही दम लेती है.

खूंटी से खुद को छुड़ाने के लिए गाय ने लगाया गजब का दिमाग, Viral Video में देखें कैसे हुई आजाद
गाय की चालाकी (Photo Credits: X)

Viral Video: इंसान को धरती का सबसे विचारशील और बुधिमान प्राणी माना जाता है, लेकिन कई बार जानवर ऐसे काम कर जाते हैं, जिन्हें देखकर इंसान भी हैरान हो जाते हैं. कई जानवर अपने दिमाग और चालाकी से कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसके बारे में इंसान सोच भी नहीं पाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर गाय (Cow) की चालाकी और बुद्धिमानी का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खुद को खूंटी से छुड़ाने के लिए गजब का दिमाग लगाती है और खुद को आजाद करके ही दम लेती है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और लोग उसकी चतुराई के कायल हो रहे हैं.

इस वीडियो @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बहुत चतुर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- जानवर भी रहना आजाद रहना चाहते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- लगता है इस गाय ने आयरन मैन 2 देखी होगी. यह भी पढ़ें: Cobra Attacking Buffalo Video: खूंटे से बंधी भैंस पर ब्लैक कोबरा ने की अटैक की कोशिश, बाल-बाल बचा जानवर

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय से खूंटी से बंधी हुई है, जो खुद को छुड़ाना चाहती है. हालांकि ररस्सी से बंधे होने की वजह से वो खुद को छुड़ा नहीं पाती है, तब वो अपना दिमाग चलाती है और पूरी ताकत से खूंटी उखाड़ने का मन बना लेती है. वो अपनी सींग में रस्सी को फंसाकर जोर से खींचती है और उसकी इस तरकीब से जमीन में गड़ी हुई खूंटी निकलकर बाहर आ जाती है, जिससे गाय आजाद हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).