Dance Viral Video: रात के सन्नाटे में खाली सड़क पर डांस करते दिखा कपल, वीडियो हुआ वायरल
एक कपल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल रात के सन्नाटे पर खाली सड़क पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह कपल एकदम सटीक तरीके से तालमेल बिठाकर एक-दूसरे के साथ डांस कर रहा है. इस दौरान दोनों अपने आसपास के माहौल को नजरअंदाज कर देते हैं.
Dance Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस (Dance) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. लोगों पर भी अपने डांस के वीडियो (Dance Video) बनाने का जुनून इस कदर सवार रहता है कि वो कहीं भी किसी भी समय डांस करके अपना वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं. इसी कड़ी में एक कपल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल (Couple) रात के सन्नाटे में खाली सड़क पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह कपल एकदम सटीक तरीके से तालमेल बिठाकर एक-दूसरे के साथ डांस कर रहा है. इस दौरान दोनों अपने आसपास के माहौल को नजरअंदाज कर देते हैं.
इस वीडियो को प्रेरणा माहेश्वरी नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को किसी छत या फिर बालकनी से शूट किया गया था. कपल इस बात से बिल्कुल बेखबर होकर डांस कर रहा है कि उन्हें कोई देख रहा है या फिर उनका कोई वीडियो बना रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में शख्स ने किया भांगड़ा, वीडियो आपको कर देगा थिरकने को मजबूर
देखें वीडियो-
This ❤️🫶🏻 pic.twitter.com/msaur0JvyF
— Prerna Maheshwari (@prernadaga21) September 5, 2022
वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे अब तक 253.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को यूजर्स न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि कई लोगों ने कपल के इस डांस को रोमांटिक डांस बताया है, कई लोग जहां उन्हें कपल बता रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि दोनों भाई-बहन भी हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

