वायरल

खूबसूरत वादियों में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे कपल को कई भेड़ियों ने लिया घेर, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वादियों में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे कपल का कई भेड़ियों से सामना हो गया, फिर जो हुआ… नजारा देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

खूबसूरत वादियों में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे कपल को कई भेड़ियों ने लिया घेर, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
कपल को भेड़ियों ने घेरा (Photo Credits: X)

Wolves Viral Video: अक्सर विवाहित जोड़े या प्यार करने वाले कपल्स एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाना पसंद करते हैं. खासकर, लोग अपने स्पेशल दिनों को और भी स्पेशल बनाने के लिए किसी खास जगह को चुनते हैं, लेकिन जरा सोचिए आप अपनी पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे हों और आपका सामना एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई भेड़ियों से हो जाए तो फिर क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां वादियों में बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration) करने पहुंचे कपल का कई भेड़ियों (Wolves) से सामना हो गया, फिर जो हुआ… नजारा देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

इस वीडियो को एक्स पर @unlimited_ls नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 14.9k व्यूज मिल चुके है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इन जानवरों को करीब से देखना एक शानदार अनुभव है... यकीन मानिए आप किस्मत वाले हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- सच में उस समय तो डर के मारे आप लोगों की हालत ज्यादा खराब हो गई होगी. यह भी पढ़ें: Wolf Scare in UP: वन विभाग ने 5वें भेड़िये को पकड़ा, बचे हुए जानवर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी (वीडियो देखें)

बर्थडे सेलिब्रेट करने गए कपल का हुआ भेड़ियों से सामना

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि भेड़ियों की गिनती खतरनाक शिकारियों में होती है, जो मौका पाते ही किसी को भी अपना शिकार बना लेते हैं और जब ये झुंड में होते हैं तो इनकी ताकत ज्यादा बढ़ जाती है. अब आप वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला अपने पति के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वादियो में पहुंची, जहां उन्होंने एक खूबसूरत घर लिया, लेकिन रात के समय भेड़िये वहां पहुंच गए. कई भेड़िये उनके घर के बाहर खड़े नजर आए, जब कपल ने घर के बाहर इतने भेड़ियों को देखा तो उनके होश ही उड़ गए. इसके बाद शख्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि वीडियो कनाडा के क्यूबेक का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).