ट्यूटर टीचर ने की हैवानियत की सारी हदें पार, वीडियो देखकर सहम जाएंगे आप
नौरंगाबाद के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक ट्यूटर द्वारा मासूम सात वर्षीय बच्चे की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सामने आया है. जी हां इस वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं.
नौरंगाबाद के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक ट्यूटर द्वारा मासूम सात वर्षीय बच्चे की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सामने आया है. जी हां इस वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं. इस वीडियो में ट्यूटर बच्चे को गाड़ी की चाबी से मार रहा है. उसकी चारों उंगलियां दांतों से कुचल दीं. थप्पड़ मारते हुए अपने चप्पल से उसके पैरों को कुचल रहा है. वहीं मासूम कराहते हुए रो रहा है.
ट्यूटर की हैवानियत यहीं तक नही रुकी, आगे वह बच्चे के बाल खींचते हुए डांट रहा है। दोनों कान पकड़कर बुरी तरह झिंझोड़ते हुए चप्पल से पीट रहा है. इसमें यह भी सामने आया कि शिक्षक पानी पिलाकर उसे पीटता है. यह देख पिता अमित के होश उड़ गए. इसके बाबत जब अमित ने बेटे से पूछा तो वह खामोश रहा. जब कहा कि अब यह टीचर दोबारा नहीं आएगा तो उसने सारी बात बताई. इसके बाद पीड़ित पिता तहरीर लेकर गांधीपार्क थाने पहुंचा.
वहीं पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सिपाहियों ने थानाध्यक्ष के मौजूद न होने की बात कहकर शिकायत लेने से मना कर दिया है. पीड़ित बच्चे के पिता का आरोप है की टूयूटर अपने दो भाइयों और एक स्थानीय नेता की मदद से उसे धमका रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

