कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्र ने आंसर शीट पर लिख दिया- ‘पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं’, देखें Viral Pic
एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कक्षा दसवीं की परीक्षा में छात्र ने आंसर शीट में सलावों के जवाब लिखने के बजाय लिख दिया- पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं... छात्र के आंसर शीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
Viral Video: लोगों पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) का फीवर इस कदर चढ़ा है कि यह उतरने का नाम नहीं ले रहा है. पुष्पा के हिट डायलॉग पुष्पा राज... झुकेगा नहीं (Pushpa Raj... Jhukega Nahi) लोगों की जुबां पर न सिर्फ छाया हुआ है, बल्कि लोग इस पर जमकर वीडियो बना रहे हैं और उसे शेयर भी कर रहे हैं. लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर तो कर ही रहे हैं, साथ ही आए दिन उनकी जुबां पर भी यही डायलॉग सुनने को मिलता है. इसी कड़ी में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कक्षा दसवीं की परीक्षा में छात्र ने आंसर शीट में सलावों के जवाब लिखने के बजाय लिख दिया- पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं... छात्र के आंसर शीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि यह मामला पश्चिम बंगाल का है. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने आ पाई है. सोशल मीडिया पर आंसर शीट की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें लिखा हुआ नजर आ रहा है- पुष्पा, पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं... यह भी पढ़ें: Viral Video: अब पुलिस वालों पर चढ़ा काचा बादाम का फीवर, मजेदार वीडियो देख हंस पड़ेगे आप
देखें तस्वीर-
answer sheet me v pushpa raj🤣🤣 pic.twitter.com/3RVwDwB4to
— Manoj Sarkar (@manojsarkarus) April 4, 2022
वायरल हो रही तस्वीर में बच्चे की हरकत को देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है. क्या बड़े और क्या बच्चे हर कोई बस पुष्पा के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियोज की भरमार है, जिनमें बच्चों ले लेकर बड़ों तक ने पुष्पा के हिट डायलॉग पर एक्ट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

