VIRAL VIDEO: पापा की डांट से गुस्साए बेटे ने किया ऐसा काम, देखने वालों की रुक गई सांसे
बच्चे को उतारने के लिए फायर डिपार्टमेंट को मौके पर बुलाया गया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीढियों की मदद से बच्चे को बचाया गया.
बीजिंगः आजकल के बच्चों में सहनशक्ति आज के समय में कम हो चुकी है कि वे माता-पिता की जरा सी डांट सहन नहीं कर पाते हैं और नाराज होकर ऊटपटांग हरकतें कर बैठते हैं। जिससे बाद में उन्हें पछतावा भी होता है. ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है. ताजा मामले में चीन में ऐसा ही एक वाकया हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार बच्चे के पापा ने जब उसे डांटा तो बच्चा बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गया और चबूतरे पर जाकर लेट गया.
South China Morning Post के मुताबिक बुधवार को चीन के जियांगकोऊ शहर में बच्चा बिस्तर से उठ नहीं रहा था जिसकी वजह से उसके पिता ने डांट दिया. इससे बच्चा इतना गुस्से में आ गया कि वो बेडरूम की खिड़की से नीचे उतर गया और चबूतरे पर जाकर सो गया.
जिसके बाद बच्चे को उतारने के लिए फायर डिपार्टमेंट को मौके पर बुलाया गया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीढियों की मदद से बच्चे को बचाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2018 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

