चेन्नई में चोरी का अनोखा मामला, एक कारोबारी ने 76,000 रुपए के जूते गायब होने की पुलिस थाने में की शिकायत

चेन्नई में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी हैरान है. बिजनेसमैन अब्दुल हाफिज ने अपने 10 जोड़ी जूतों के गायब हो जाने की पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिनकी कीमत 76,000 रुपए बताई जा रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चेन्नई (Chennai) में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस (Police) भी हैरान है. आमतौर पर लोग अपने घर से कीमती गहने और नकदी की चोरी होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन एक बिजनेसमैन ने जूतों के गायब (Complaint Filed for Missing Shoes) हो जाने की पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, चेन्नई स्थित किल्पुक (Kilpauk) में दीवान बहादुर शनमुगम स्ट्रीट (Diwan Bahadur Shanmugam Street) के निवासी और पेशे से उद्योगपति अब्दुल हाफिज ने शनिवार को सचिवालय कॉलोनी पुलिस थाने (Secretariat Colony police) में अपने जूतों के गायब (Missing Shoes) होने की शिकायत दर्ज कराई.

अब्दुल हाफिज (Abdul Hafiz) ने कम से कम 10 जोड़ी जूतों (Foot Wear) के गायब होने की शिकायत की है, जिनकी कीमत 76,000 रुपए बताई जा रही है. दरअसल, शनिवार की सुबह जब अब्दुल अपने घर पर मौजूद थे, तभी उन्होंने अपनी चप्पल गायब पाया. उनके घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था और उन्होंने वहां 10 जोड़ी जूते और सैंडल्स रखे थे. यह भी पढ़ें: चेन्नई: कुंए के अंदर मंगेतर के साथ सेल्फी ले रही थी महिला, डूबने से मौत

पुलिस का कहना है कि जूते सुबह 9.30 से 10.30 बजे के बीच गायब हुए हैं. हालांकि अब्दुल हाफिज को कोई संदिग्ध हरकत नहीं दिखी. उन्होंने घर से बाहर निकलते समय देखा तो वहां उनके जूते मौजूद नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने जूतों के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में कुछ कुंवारे लड़कों ने मिलकर उनके मकान के बगल में एक मकान किराए पर लिया था, जिनपर उन्हें शक है. पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है और पड़ोस के संदिग्ध लड़कों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी के इस अनोखे मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड