स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगा लड़का, तभी महिला डांसर ने उसे उठाकर ऐसे घुमाया कि… देखें Viral Video
राजस्थान से डांस का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का जोश में आकर स्टेज पर पहुंच जाता है और डांस करने लगता है. डांस के दौरान स्टेज पर ठुमके लगाती एक महिला डांसर उसे उठा लेती है और चकरी की तरह उसे इतना गोल-गोल घूमाती है कि लड़के की हालत खराब हो जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर डांस से जुड़े वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है, जिनमें से कई डांस वीडियो (Dance Video) इतने मजेदार और एंटरटेनिंग होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं. कई डांस वीडियो अपने अलग अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो जाते हैं. इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) से डांस का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का जोश में आकर स्टेज पर पहुंच जाता है और डांस करने लगता है. डांस के दौरान स्टेज पर ठुमके लगाती एक महिला डांसर उसे उठा लेती है और चकरी की तरह उसे इतना गोल-गोल घूमाती है कि लड़के की हालत खराब हो जाती है. इस घटना के बाद शायद ही कभी लड़का स्टेज पर जाकर डांस करने की ऐसी गलती करेगा.
इस मजेदार वीडियो को @8PMnoCM नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 66.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में लड़के की हालत को देखकर लोगों ने चुटकी भरे अंदाज में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये दोबारा कभी स्टेज पर नहीं नाचेगा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- अब तो नाचने पर से इसका भरोसा ही उठ गया होगा. यह भी पढ़ें: Aunty Dance: लाल साड़ी में आंटी ने किया जबरदस्त डांस, अपने मूव्स से उड़ाए लोगों को होश, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
ये दोबारा कभी स्टेज पर नहीं नाचेगा
— राजस्थानी ट्वीट (@8PMnoCM) November 7, 2022
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के किसी जगह का है और इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने यह तक कहा है कि लड़के को चकरी की तरह घुमाने वाली महिला नहीं, बल्कि पुरुष है जो महिला के भेष में डांस कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टेज पर दो महिला डांसर लोक संगीत पर डांस कर रही हैं, तभी स्टेज पर चढ़कर एक लड़का भी डांस करने लगता है, फिर देखते ही देखते एक महिला डांसर लड़के को उठा लेती है और उसे चकरी की तरह गोल-गोल घुमाने लगती है, जिसके चलते लड़का चकराने लगता है और उसे संभालने के लिए दो लोगों को आगे आना पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

