देश

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ दो दिन में हुए दो बड़े हादसे, मिजोरम में हेलीकॉप्टर से फिसल कर तो MP में स्टेज से गिरे, देखें Video

वहीं उनके बारे जो बड़ी खबर है वह यह है मध्य प्रदेश में वे एक रैली को संबोधित कर रहे थे. रैली को संबोधित करने के बाद वे स्टेज से नीचे उतर ही रहे थे कि अचानक से उनका पैर फिसलने के चलते वे गिर पड़े.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ दो दिन में हुए दो बड़े हादसे, मिजोरम में हेलीकॉप्टर से फिसल कर तो MP में स्टेज से गिरे, देखें Video
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credits Youtube)

भोपाल: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को मिजोरम (Mizoram) में विधानसभा चुनाव के लिए जनता को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. वहां पर पहुचंने के बाद वे जब हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे तो अचानक से उनका पैर फिसल गया. जिसकी वजह से वे गिर पड़े थे. वहीं उनके बारे जो बड़ी खबर है वह यह है मध्य प्रदेश में वे एक रैली को संबोधित कर रहे थे. रैली को संबोधित करने के बाद वे स्टेज से नीचे उतर ही रहे थे कि अचानक से उनका पैर फिसलने के चलते वे गिर पड़े.

आप इस वीडियो में देख सकतें है कि स्टेज बीजेपी के कार्यकर्ताओं से भरा पड़ा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह स्टेज से अपने कुछ पदाधिकारियों से साथ नीचे उतरने के लिए जैसे ही कदम को आगे बढ़ाया वैसे ही उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े. यह भी पढ़े: मिजोरम में हेलीकॉप्टर से गिरे BJP अध्यक्ष अमित शाह, Video हुआ वायरल

अमित शाह द्वारा स्टेज से गिरने को लेकर लोगों के बीच जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसके मुताबिल यह वीडियों मध्य प्रदेश के अशोक नगर इलाके की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).