वायरल

Shocking Viral Video: बंद रेलवे फाटक को पार करना बाइक सवार को पड़ा भारी, बैरिकेड से टकराते ही हुआ ये हाल

जल्दबाजी आपके लिए कितनी घातक साबित हो सकती है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार को बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करना काफी भारी पड़ जाता है. बैरिकेड से टकराते ही वो जमीन पर धड़ाम से गिरता है.

Shocking Viral Video: बंद रेलवे फाटक को पार करना बाइक सवार को पड़ा भारी, बैरिकेड से टकराते ही हुआ ये हाल
रलवे क्रॉसिंग (Photo Credits: Twitter)

Shocking Viral Video: कहते हैं कि जल्दी का काम अक्सर शैतान को होता है, क्योंकि जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं. जल्दबाजी आपके लिए कितनी घातक साबित हो सकती है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार (Bike Rider) को बंद रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) को पार करना काफी भारी पड़ जाता है. बैरिकेड (Barricade) से टकराते ही वो जमीन पर धड़ाम से गिरता है. हालांकि उसकी किस्मत अच्छी होती है और वो बाल-बाल बच जाता है, लेकिन उसकी लापरवाही के चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

इस वीडियो को ट्विटर यूजर @DoctorAjayita ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पता नहीं हम कब सुधरेंगे? खबर लिखे जाने तक इसे 110.8K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 2,236 लोगों ने रीट्वीट किया है और 7,841 लाइक मिले हैं. लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कई यूजर्स ने लिखा है कि ऐसे लोगों के सुधरने की उम्मीद ना के बराबर है. यह भी पढ़ें: Vaccine Viral Video: बस कंडक्टर की तरह सड़क पर वैक्सीन- वैक्सीन चिल्ला रहा है ये शख्स, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार शख्स फाटक को क्रॉस करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो जाता है. दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे फाटक बंद होने का संकेत मिल रहा है, बावजूद इसके गाड़ियों की आवाजाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सब जल्दबाजी में ट्रैक को पार करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में एक बाइक सवार भी रेलवे ट्रैक पार करने के लिए तेजी से आता है, लेकिन तब तक बैरिकेड बंद हो जाता है, जिसके चलते वो उससे टकराकर गिर जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).