बिहार: जहानाबाद में मेंढक खाकर भूख मिटा रहे बच्चों का वीडियो वायरल, DM ने कहा- यह शरारती तत्वों की साजिश, यहां नहीं है खाने की कमी
बिहार के जहानाबाद में मेंढक खाते बच्चों की वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने खाने की चीजों की कमी से इनकार करते हुए इसे शरारती तत्वों की साजिश बताया है. जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
- Read in
- English
पटना: कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है, जिसका समापन 3 मई को होना है. बीते 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बेरोजगारी, भुखमरी और बेबसी की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में रविवार को सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों की एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि बिहार (Bihar) के जहानाबाद (Jahanabad) में भूख से बेहाल बच्चे गंदे पानी से मेंढक (Frog) निकाल कर खा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने खाने की चीजों की कमी से इनकार करते हुए इसे शरारती तत्वों की साजिश बताया है. जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताने के लिए बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें बच्चे और बड़े सभी खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. मेंढक पकड़ कर बच्चों द्वारा खाये जाने की खबर की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उनके घरों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहले से ही उपलब्ध है. इस वीडियो के साथ यह भी कहा गया है कि कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने मेंढक खाते हुए बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर डीएम जहानाबाद की छवि खराब करने की कोशिश की है. यह भी पढ़ें: बिहार के जहानाबाद की दर्दनाक तस्वीरें, लॉकडाउन के चलते भूख से परेशान बच्चे मेंढक खाने को मजबूर, देखें वीडियो
IPRD, बिहार ने शेयर किया वीडियो
मेंढक पकड़ कर बच्चों द्वारा खाये जाने की खबर की पड़ताल की जांच में पता चला कि उनके घर में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहले से ही उपलब्ध है। कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने मेंढक खाते हुए बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर @DMJehanabad की छवि धूमिल करने की कोशिश की। pic.twitter.com/AUyGqmQiUN
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) April 19, 2020
मेंढक खाते बच्चों का वीडियो-
#बिहार के जहानाबाद में छोटे छोटे बच्चे पेट की आग बुझाने के लिए मेढक खाकर खाने को मजबूर @NitishKumar @yadavtejashwi #BiharFightsCorona #lockdown #migrantworkers @amitabhojha pic.twitter.com/kkjz2uJlK0
— Corona Warrior News24 India (@news24tvchannel) April 19, 2020
गौरतलब है कि मेंढक खाते बच्चों के वायरल हुए वीडियो में बच्चों से जब पूछा गया कि वो मेंढक क्यों पकड़ रहे हैं और उसका क्या करेंगे तो बच्चों ने सवाल पूछने वाले से कहा कि घर में चार दिनों से खाना नहीं है और अपनी भूख मिटाने के लिए वो मेंढक पकड़ कर खा रहे हैं. बच्चों ने वीडियो में बताया कि वो मेंढक पकड़ कर उसकी चमड़ी निकालते हैं फिर आग में भूनकर उसे खाते हैं और अपनी भूख शांत करते हैं. हालांकि इस वीडियो को शरारती तत्वों की साजिश बताई जा रही है और जाहानाबाद के डीएम ने यहां अनाज की कमी होने से इनकार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

