सावधानी हटी दुर्घटना घटी! ओवरटेक करने की फिराक में ट्रक से टकराई कार, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची चालक की जान
आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. हालांकि कई बार लोगों की किस्मत मौके पर उनका साथ देती है, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच जाती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक की टक्कर ट्रक से हो जाती है, लेकिन इस हादसे में बाल-बाल उसकी जान बच जाती है.
Road Accident Viral Video: सड़क पर चलते (Walking) समय या फिर वाहन चलाते समय (Driving) आपकी जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. यह जानते हुए भी लोग अक्सर सड़क नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आते हैं. आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. हालांकि कई बार लोगों की किस्मत मौके पर उनका साथ देती है, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच जाती है. एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक की टक्कर ट्रक से हो जाती है, लेकिन इस हादसे में बाल-बाल उसकी जान बच जाती है.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- सड़क पर एक मामूली सी चूक, खतरनाक सीरीज ऑफ एक्सीडेंट्स ट्रिगर कर सकती है, इसलिए हमेशा सुरक्षा सड़क नियमों का पालन करें और करवाएं. शेयर किए जाने के बाद से 8.2K व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: ये कैसा पागलपन? महिला ने ऐसी जगह खिंचवाई फोटो, वायरल वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
देखें वीडियो-
सड़क पर एक मामूली गलती, खतरनाक सीरीज़ ऑफ एक्सीडेंट्स ट्रिगर कर सकती है.
इसलिए हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें और करवाएं. #RoadSafety #RoadSafetyAwareness pic.twitter.com/pjHJH0Nxbo
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) January 30, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सवार आगे निकलने के चक्कर में सड़क नियमों की अनदेखी करते हुए खुद की जान को जोखिम में डाल देता है. सड़क पर कई गाडियां चल रही हैं, उसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आती है और आगे निकलने की कोशिश करने लगती है, तभी वह एक ट्रक से भिड़ जाती है. टक्कर होते ही ट्रक के ऊपर लदा सामान सड़क पर गिर जाता है, लेकिन ड्राइवर की जान बाल-बाल बच जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

