Viral Video: यूपी के बागपत में चाट के लिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में दो दुकानदारों में हुई मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे
यूपी के बागपत में चाट के लिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में दो दुकानदारों में हुई मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले (Baghpat Dist) से एक अजीब किस्म का वीडियो सामने आया है. यहां दो दुकानदार आपस में इसलिए भीड़ गए. दोनों दुकानदारों की चाट (Chaat) की दुकान बागपत के बड़ौत कोतवाली इलाके के अतिथि भवन मार्केट में आस-पास में ही हैं. सोमवार की दोपहर कुछ ग्राहक (Customers) चाट खाने पहुंचे. दोनों दुकानदार यह कहकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करने लगे कि उनका चाट सबसे टेस्टी हैं. इसी बीच एक दुकानदार जबरन ग्राहकों को अपनी दुकान पर लेकर चला गया. इसी बात पर दोनों दुकानदारों के बीच पहले कहासुनी हुई. इसके बाद बात मारपीट में बदल गई.
फिर क्या था दोनों तरफ से बीच सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे. दोनों दुकानकार बीच सड़क पर फ़िल्मी स्टाइल में लड़ रहे थे. वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों दुकानदारो की तरफ से एक दो नहीं बल्कि कई लोग हैं. जो एक दूसरे पर लाठी डंडो के साथ ही लात घूंसे बरसा रहे हैं. इस बीच कई लोग घायल भी होग गए. लेकिन दोनों तरफ से लाठी डंडो के साथ ही लात घूंसे कुछ समय तक चलता रहा. पास ही खड़े किसी शख्स ने मोबाइल में इस पूरी घटना को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह भी पढ़े: Bihar Band के दौरान पटना में जन अधिकार पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे
देखें वीडियो:
घटना के बाद क्षेत्राधिकारी बागपत एमएस रावत ने मीडिया के बातचीत में कहा, मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच दोनों पक्षों से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल यहां पूरी तरह से शांति हैं.