वायरल

Baby Singing Video: इस छोटे से बच्चे को अपनी मां की गोद में बैठकर गाना गाते देख बन जाएगा दिन, देखें वीडियो

इंटरनेट पर बच्चों की क्यूट हरकतों का वीडियो वायरल होता रहता है. जिसे देखकर लोग खुश हो जाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी एक क्यूट से बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने अपनी मनमोहक हरकतों से लोगों का दिल जीत लिया है.

Baby Singing Video: इस छोटे से बच्चे को अपनी मां की गोद में बैठकर गाना गाते देख बन जाएगा दिन, देखें वीडियो
मां की गोद में बैठकर गाना गाता बच्चा (Photo Credits: Twitter)

इंटरनेट पर बच्चों की क्यूट हरकतों का वीडियो वायरल होता रहता है. जिसे देखकर लोग खुश हो जाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी एक क्यूट से बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने अपनी मनमोहक हरकतों से लोगों का दिल जीत लिया है. ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में बच्चा सुबह रियाज के दौरान अपनी मां की गोद में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और साथ में गाना भी गा रहा है. वीडियो की शुरुआत में एक महिला एक खूबसूरत क्लासिकल गाने का अभ्यास करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनका बेटा उनकी गोद में बैठा है. जैसे ही वह आलाप लेती हैं, उनका बच्चा उनके साथ ताल से ताल मिलाकर गाने लगता है. इस दौरान मां को हैरान होकर हंसते हुए देखा जा सकता है.

महिला की पहचान मराठी गायिका प्रियंका बर्वे (Priyanka Barve) के रूप में हुई है और उनका वीडियो अरुण बोथरा (Arun Bothra) नाम के पुलिस अधिकारी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. उनके साथ उनका बेटा बेटा युवान है, जो पिछले साल पैदा हुआ था. वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा,'अपनी सुबह को खूबसूरत बनाने के लिए एक प्यारी जुगलबंदी.' यह भी पढ़ें: Adorable Baby Laughing Video: स्टोरी सुनाने के लिए पिता ने निकाली अलग अलग आवाजें, बच्ची का रिएक्शन देखकर बन जाएगा आपका दिन

देखें वीडियो:

नेटिज़न मां-बेटे की जोड़ी बहुत पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने टिप्पणी की है कि कैसे बच्चा मां की गोद में बैठकर शास्त्रीय रागों को सहजता से गाने की कोशिश कर रहा है. एक शख्स ने लिखा, 'मां की गोद में बैठकर हर बच्चा अपने आपको शहंशाह समझता है. बच्चे की बॉडी लैंग्वेज से देखिए! कई लोगों ने प्रियंका को उनकी खूबसूरत आवाज़ के लिए सराहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).