वायरल

नन्हे शेर की नटखट शरारत ने उड़ाए मां के होश, Viral Video में देखें कैसा हुआ शेरनी का हाल

एक शरारती नन्हे शेर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अपनी मां के साथ ऐसी शरारत करता है कि शेरनी घबरा जाती है और उसका रिएक्शन देखने लायक होता है. नन्हा शेर अपनी मां को पीछे से आकर बुरी तरह से डराता है.

नन्हे शेर की नटखट शरारत ने उड़ाए मां के होश, Viral Video में देखें कैसा हुआ शेरनी का हाल
नन्हे शेर की नटखट शरारत (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: छोटे बच्चे अक्सर अपनी नटखट शरारतों से बड़ों को हैरान करते रहते हैं. कई बार बच्चों की अटखेलियां बड़ों को पसंद आती हैं तो कई बार वो उनकी हरकतों से घबरा भी जाते हैं. यह बात सिर्फ इंसानों के बच्चों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों के बच्चों पर भी लागू होती है. इसी कड़ी में एक शरारती नन्हे शेर (Baby Lion) का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपनी मां के साथ ऐसी शरारत करता है कि शेरनी (Lioness) घबरा जाती है और उसका रिएक्शन देखने लायक होता है. नन्हा शेर अपनी मां को पीछे से आकर बुरी तरह से डराता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे.

इस वीडियो को ट्विटर पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी अपने बाड़े में आराम से बैठी होती है, जबकि उसके अगल-बगल उसके बच्चे मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: अंडा निगलने के बाद हुई सांप की हालत खराब, मुंह से निवाला निगलते नागराज का वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

इसी मस्ती-मजाक के दौरान एक शावक शेरनी के पीछे से आता है और अचानक से उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, जिससे शेरनी बुरी तरह से घबरा जाती है. शेरनी डर के मारे उछल पड़ती है और उसकी प्रतिक्रिया देखने लायक होती है. नन्हे शेर का यह शरारती अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग उस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).