पानी में कलरफुल मछलियों के साथ खेलता दिखा नन्हा डॉग, मिली पपी को प्यार भरी किस (Watch Viral Video)
एक क्यूट डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि इसमें दो विभिन्न प्रजाति के प्राणियों के बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में नन्हा डॉग पानी में रंगीन मछलियों के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है और मछलियां भी पपी को प्यार से किस करती दिख रही हैं.
Viral Video: एनिमल लवर्स (Animal Lovers) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के मनमोहक और मनोरंजक वीडियो की तलाश में रहते हैं. ऐसे कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जो लोगों के चेहरे पर गजब की मुस्कान लाने का काम करते हैं. इसी कड़ी में एक क्यूट डॉग (Cute Dog) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि इसमें दो विभिन्न प्रजाति के प्राणियों के बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में नन्हा डॉग (Baby Dog) पानी में रंगीन मछलियों (Colorful Fishes) के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है और मछलियां भी पपी को प्यार से किस करती दिख रही हैं.
इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- फ्री किसेस… 24 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.4M व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इसे अब तक 8,012 रीट्वीट और 43.6K लाइक्स मिले हैं. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: क्या इंसान जैसी शक्ल वाली मछली आपने कभी देखी है? सोशल मीडिया वायरल हो रही फिश को देख आपके उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो-
Free kisses.. pic.twitter.com/KugFhuyg2v
— Buitengebieden (@buitengebieden_) July 23, 2021
इस वीडियो में एक छोटा सा ब्लैक एंड व्हाइट पपी दिखाई दे रहा है, जो पानी में खड़ा है और पानी में कई रंगीन मछलियां नजर आ रही हैं. हालांकि यहां सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि पानी में पपी को देखकर न तो इन मछलियों को डर लग रहा है और न ही वो पपी से दूर भागने की कोशिश कर रही हैं. यहां तक कि मछलियां इस नन्हे डॉग को एक-एक कर किस करने लगती हैं. दो विभिन्न प्रजाति के प्राणियों के बीच इस तरह के प्यार को देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

