लोगों पर पत्थर फेंक रहा था नन्हा चिंपैंजी, मां ने शरारती बच्चे को ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर चिंपैंजी फैमिली से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा चिंपैंजी लोगों पर पत्थर फेंकता है. उसकी इस शरारत से उसकी मां को गुस्सा आ जाता है और वो नन्हे शरारती चिंपैंजी को पीटकर उसे सबक सिखाती है.
Baby Chimpanzee Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में जंगल के विभिन्न जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. कभी शिकार से जुड़े वीडियो हैरत में डाल देते हैं तो कभी जानवरों से परिवार से जुड़े वीडियो हमारा दिल जीत लेते हैं. जिस तरह से इंसान अपने बच्चों को मैनर्स सिखाते हैं और गलतियां होने पर उन्हें डांटतें है, उसी तरह से जानवर भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं और भविष्य के लिए तैयार करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर चिंपैंजी (Chimpanzee) फैमिली से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हा चिंपैंजी (Baby Chimpanzee) लोगों पर पत्थर फेंकता है. उसकी इस शरारत से उसकी मां को गुस्सा आ जाता है और वो नन्हे शरारती चिंपैंजी को पीटकर उसे सबक सिखाती है.
नन्हे चिंपैंजी को सबक सिखाती मां चिंपैंजी का यह वीडियो देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट होने पर मजबूर हो रहे हैं, जिसे @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- लोगों पर पत्थर फेंकने पर मामा चिंपैंजी ने अपने बच्चे को पीटा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 11.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: शख्स के साथ बाइक पर बैठने के लिए छोटे बच्चों की तरह जिद्द करने लगा बेबी चिपैंजी, देखें मजेदार Viral Video
बेबी चिंपैंजी को मां ने सिखाया सबक
Mama chimp beats her kid for throwing rocks at people pic.twitter.com/NqyWJtpKhs
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 2, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिंपैंजी फैमिली एक साथ दिखाई दे रही है. इस परिवार का एक नन्हा चिंपैंजी आगंतुकों पर पत्थर फेंकने लगता है. उसकी इस हरकत को देखकर बेबी चिंपैंजी की मां को गुस्सा आ जाता है और वो वहां पास में पड़ी एक छड़ी जैसी चीज उठाकर उसे पीटने लगती है. अपनी मां से मार पड़ते ही नन्हा चिंपैंजी बचने के लिए यहां-वहां भागने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

