गजब! तालाब में एक साथ पानी पीते दिखे हिरण और शिकारी तेंदुआ, Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुए को हिरणों के साथ एक ही तालाब में पानी पीते हुए देखा जा सकता है. तालाब में एक साथ पानी पीते हिरण और तेंदुए के इस वायरल वीडियो को देख आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो गया है. आप भी इस मंजर को देखकर दंग रह जाएंगे.
Viral Video: तेंदुए (Leopard) को जंगल के खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है, जो पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. शिकारी तेंदुए के कई हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भरे पड़े हैं, जिनमें वो किसी अन्य जानवरों का शिकार करते दिखाई दिए हैं. इसी कडी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तेंदुए को हिरणों (Deer's) के साथ एक ही तालाब में पानी पीते हुए देखा जा सकता है. तालाब में एक साथ पानी पीते हिरण और तेंदुए के इस वायरल वीडियो को देख आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो गया है. आप भी इस मंजर को देखकर दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जंगली जानवर कभी खेल के लिए शिकार नहीं करते हैं. इस कैप्शन के जरिए यह साफ हो जाता है कि जंगल में रहने वाले शिकारी जानवर भूख लगने पर ही शिकार करते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 78.7k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Maharashtra: बेटी को मुंह में दबाकर भाग रहा था खूंखार तेंदुआ, पीछे से दौड़ी मां, ऐसे बचाई अपनी लाडली की जान
देखें वीडियो-
“Wild animals never kill for sport..”#wildlife #nature
~James Anthony Froude
VC: WA forward@susantananda3 pic.twitter.com/42y3qUi1aJ
— Surender Mehra IFS (@surenmehra) May 15, 2022
आमतौर पर खुंखार जंगली जानवर अपने से कमजोर जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं. ऐसे नजारे बेहद कम ही देखने को मिलते हैं जब जानवर एक-दूसरे के साथ शांति से पेश आएं, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी तालाब के किनारे एक तेंदुआ और दो हिरण एक ही जगह पर एक साथ पानी पीते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग बेहद हैरान नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

