ऑस्ट्रेलियन टीवी प्रेजेंटर को 6-फीट-लंबे पायथन ने बुरी तरह काटा, देखें वायरल वीडियो

एक स्ट्रेलियाई टीवी प्रेजेंटर को शूट के दौरान एक 6 फिट लंबे पायथन ने बड़ी ही बुरी तरह से काट लिया. ये ये घटना एडम थोर्न (Adam Thorn) के साथ तब हुई जब वो हिस्ट्री चैनल के लिए के नए शो किंग ऑफ़ पेन का शूट कर रहे थे.

टीवी प्रेजेंटर को बेरहमी से काटता हुआ अजगर, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

एक स्ट्रेलियाई टीवी प्रेजेंटर को शूट के दौरान एक 6 फिट लंबे पायथन ने बड़ी ही बुरी तरह से काट लिया. ये घटना एडम थॉर्न (Adam Thorn) के साथ तब हुई जब वो हिस्ट्री चैनल के लिए नया शो किंग ऑफ़ पेन (Kings of Pain) शूट कर रहे थे. ये वीडियो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, गुस्सैल पायथन को छोड़ते ही वो तेजी से एडम के हाथ पर हमला कर देता है और अपना जबड़ा फैलाकर तेजी से अपने दांतों को उनके हाथों पर धंसा देता है. पायथन के काटते ही एडम दर्द से चीखने लगते हैं, उनके हाथ से बहुत खून बहाने लगता है. उनकी ये हालत देखकर एडम के साथी भी हक्का बक्का रह जाते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई प्रेजेंटर एडम थॉर्न और को- प्रेजेंटर रॉब अललेवा (Rob Alleva) इस शो का हिस्सा थे. शो में थॉर्न ने अपने आप को पायथन से कटवाने का फैसला किया. सांप को बाहर निकालने से पहले उन्होंने अपने मुंह पर सुरक्षा हेलमेट पहना. अजगर ने बड़ी ही बेरहमी से थॉर्न को काट लिया जिसकी वजह से उन्हें बहुत ही गहरा घाव हो गया. सांप के दांत का नुकीला हिस्सा उनके स्किन में घुस गया. अल्लेवा ने बड़ी ही फुर्ती से थोर्न को अजगर के चंगुल से छुड़ाया. इस शूट का प्रोमो ऑनलाइन शेयर किया गया है, ये काफी डरावना है.

देखें डरावना वीडियो:

यह भी पढ़ें: शख्स सांप के साथ कर रहा था मस्ती, अजगर को आया गुस्सा, उसके बाद जो हुआ..देखें वायरल वीडियो

एडम थॉर्न एक वाईल्ड लाइफ बायोलोजिस्ट हैं और उनके को- प्रेजेंटर रॉब अललेवा एक प्रोफेशनल एनिमल हैंडलर हैं. इस जोड़ी को कई और खौफनाक रेंगनेवाले जानवरों के काटे गए दर्द के पैमाने पर परखा जाएगा. विभिन्न प्रकार के डंक की तीव्रता और अवधि को मापने के लिए 30-पॉइंट स्केल होगा. खतनाक अजगर के काटने के बाद थॉर्न का बहुत ज्यादा खून बहा गया, उनके घाव भरने एक लिए टांके लगाए गए. हालांकि अजगर में जहर नहीं होता, वे अपने नुकीले या दांतों से जहर शरीर में डालते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड