घर की बालकनी में रखे Christmas Tree से लिपटकर बैठा था 10 फुट का अजगर, महिला की उस पर पड़ी नजर और फिर...

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में लीन चैपमैन नाम की महिला अपने पार्टनर के साथ अपने अपार्टमेंट की बालकनी में पहुंची जहां क्रिसमस ट्री रखा हुआ था. वो जैसे ही अपने क्रिसमस ट्री के पास पहुंचे तो उसकी नजर क्रिसमस ट्री से लिपटे हुए 10 फुट के अजगर को देखा, जिसके बाद मानों उसके होश ही उड़ गए.

क्रिसमस ट्री से लिपटा अजगर (Photo Credits: Fcebook/@australiaalloverofficial)

Christmas 2019: दुनिया भर में क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाने की तैयारियां जोरों पर है. हर कोई क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas Celebration) के लिए अपने घरों की सजावट के साथ-साथ क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर रहा है, लेकिन जरा सोचिए आप अपने घर पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर रहे हों और अचानक उस पर आपको लिपटा हुआ अजगर नजर आ जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है कि अजगर को देखकर डर के मारे आपके मुंह से चीख निकल जाएगी. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला है ऑस्ट्रेलिया (Australia) से, जहां एक महिला अपने बालकनी में रखे क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) के पास पहुंची और अजगर को देख उसके होश उड़ गए.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते गुरुवार की शाम लीन चैपमैन (Leanne Chapman) अपने पार्टनर के साथ क्वींसलैंड (Queensland) में अपने अपार्टमेंट में पहुंची. वो अपनी बालकनी में गए जहां, क्रिसमस ट्री रखा हुआ था. दरअसल, घर में आते ही उन्हें बालकनी से चिड़ियों के चहकने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वो बालकनी में रखे क्रिसमस ट्री के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें कहीं चिड़िया नजर नहीं आई और उन्होंने देखा कि उनके क्रिसमस ट्री से लिपटकर एक 10 फुट लंबा अजगर (10-Foot Python) बैठा हुआ है.

क्रिसमस ट्री से लिपटा हुआ अजगर 

क्रिसमस ट्री से लिपटे हुए 10 फुट के इस अजगर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: Christmas 2019: ये हैं 80 साल के रियल लाइफ सैंटा, जो पिछले 50 सालों से बना रहे हैं बच्चों के लिए क्रिसमस गिफ्ट

गौरतलब है कि क्रिसमस ट्री में कुंडली मारकर बैठे अजगर को देख महिला के होश ही उड़ गए, लेकिन उसे आराम करता देख महिला ने राहत की सांस ली. महिला का कहना है कि उसने अपनी जिंदगी में इतना बड़ा अजगर कभी नहीं देखा था, वो काफी बड़ा था, लेकिन दिखने में बहुत अच्छा लग रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Python Rescue Caught on Camera: मुंबई के BKC में जियो वर्ल्ड ड्राइव के पास मिला 7 फीट लंबा अजगर, किया गया रेस्क्यू; VIDEO

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े