ग्रैविटी को मात देकर जानवर ने किया ऐसा कारनामा, Viral Video देख उड़े लोगों के होश
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जानवर ग्रैविटी को मात देते हुए ऐसा कारनामा करता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. कभी-कभी जानवर (Animal) ऐसे कारनामे कर दिखाते हैं, जिनके बारे में कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जानवर ग्रैविटी को मात देते हुए ऐसा कारनामा करता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने तो उसे जैकी चैन का पालतू जानवर तक बता दिया है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. सम्राट गोवड़ा ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये मां जरूर एक्सपर्ट होगी.
करीब 16 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर यूजर्स बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 21.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगो ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक ने लिखा है- ये जरूर जैकी चैन का पालतू होगा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- इसके पैरों में कितनी जान है. यह भी पढ़ें: Snake Video: शख्स ने जंगल में छोड़ा सांपों से भरा थैला, डरावना वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
This mother must be yoga expert.... pic.twitter.com/BjERBj2O2q
— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) January 16, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जानवर पेड़ से पैर के बल लेटा हुआ है. यह जानवर करीब 180 डिग्री की पोजीशन में आराम से लेटा हुआ है, जो कि किसी के लिए भी आसान नहीं है. बावजूद इसके यह जानवर इसी मुद्रा में काफी देर तक लेटकर गोद में अपने बच्चे को सुलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में नजर आ रहा जानकर अमेरिका में पाया जाने वाला एक शाकाहारी स्तनधारी जीव है, जिसे सबसे आलसी जानवर भी कहा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

