सड़क पर जा रही लड़की पर फूटा बकरे का गुस्सा, ऐसे उठाकर पटका कि सहम गए लोग (Watch Viral Video)
एक लड़की और बकरे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर चल रही लड़की पर बकरे का गुस्सा फूट पड़ता है. गुस्सैल बकरा अचानक लड़की के पीछे जाता है और उसे उठाकर पटक देता है. बकरे द्वारा पटके जाने पर लड़की धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों के मानों होश ही उड़ गए. यकीनन इस नजारे को देखकर आप भी सहम जाएंगे.
Viral Video: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग तनावग्रस्त नजर आते हैं, ऐसे में अपने दिमाग की टेंशन को दूर करने के लिए लोग सोशल मीडिया (Social Media) का सहारा लेते हैं. इंटरनेट पर वायरल होने वाले कई वीडियो लोगों को हंसाने के काम आते हैं और लोग ऐसे मजेदार वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक लड़की और बकरे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क पर चल रही लड़की पर बकरे का गुस्सा फूट पड़ता है. गुस्सैल बकरा (Goat) अचानक लड़की के पीछे जाता है और उसे उठाकर पटक देता है. बकरे द्वारा पटके जाने पर लड़की धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों के मानों होश ही उड़ गए. यकीनन इस नजारे को देखकर आप भी सहम जाएंगे.
इस वीडियो को hasiya_kheediya नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18,690 व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- आज इस बकरे की बिरयानी बननी तय है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसमें मेरी क्या गलती है. यह भी पढ़ें: Cat Viral Video: नकली छिपकली को असली समझने वाली बिल्ली का डर के मारे हुआ बुरा हाल, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर चल रही है, तभी उसके पीछे एक बकरा तेजी से आता है और उसे उठाकर पटक देता है. वैसे तो वीडियो में दो बकरे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन एक बकरे को न जाने क्या हो जाता है, वह न आव देखता है न ताव और सीधे लड़की को जाकर जोरदार धक्का मार देता है. सड़क पर गिरने के बाद भी लड़की को यह समझ नहीं आता है कि उस पर आखिर बकरे ने क्यों हमला किया. हालांकि इस घटना के बाद लड़की उठती है और चुपचाप वहां से चली जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

