Viral Video: लोगों को फोटो खींचते देख शर्मा गया हाथी, अपने महावत से जाकर कर दी शिकायत, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेपर हाथी का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको मजा आ जाएगा. दरअसल, वीडियो एक महावत और उसके हाथी का है. इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि जब कुछ लोग हाथी की फोटो खींचने लगे तो वह कैमरों को देखकर शर्मा गया और अपने महावत के पास जाकर इसकी शिकायत करने लगा. यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथियों (Elephants) के हंसाने और इमोशनल कर देने वाले वीडियो अक्सर वायरल (Viral Videos) होते रहते हैं. कई बार इंटरनेट पर ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जो हमारा दिल जीत लेते हैं और चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेपर हाथी (Elephant) का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको मजा आ जाएगा. दरअसल, वीडियो एक महावत और उसके हाथी का है. इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि जब कुछ लोग हाथी की फोटो खींचने लगे तो वह कैमरों को देखकर शर्मा गया और अपने महावत के पास जाकर इसकी शिकायत करने लगा. यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.
वीडियो को गन्नूप्रेम नाम के ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को वैसे तो 26 दिसंबर 2020 को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 228.7k से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 22k लाइक्स और 4.4k रीट्वीट्स मिल चुके हैं. इसे सोशल मीडिया यूजर्स सिर्फ पसंद ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी दिए हैं. यह भी पढ़ें: Elephant Viral Video: नीचे उतरने के लिए कूद नहीं सका हाथी तो निकाला ये नायाब तरीका, वीडियो देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर की एक मादा हाथी का है, जिसका नाम अंडाल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी एक गेट के बाहर खड़ा है और जबकि वहीं उसका महावत भी बैठा नजर आ रहा है. लोगों द्वारा फोटो खींचे जाने से शर्माकर हाथी अपने महावत से शिकायत कर रहा है. हाथी कुछ आवाजें निकालकर बात करने की कोशिश कह रहा है और महावत उसके सूंड को सहलाते हुए दिखाई दे रहा है.