Viral Video: बुजुर्ग शख्स ने कुर्सी की मदद से बचाई बिल्ली की जान, उनकी नेकदिली ने जीत लिया लोगों का दिल
एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुर्सी की मदद से बिल्ली की जान बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में शख्स की नेकदिली ने लोगों का दिल जीत लिया है.
Cat Viral Video: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं. कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो (Viral Video) लोगों के लिए प्रेरणादायक भी होते हैं. एक तरफ जहां एक इंसान दूसरे इंसान की मदद करने से कतराता है तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं जो जानवरों की मदद करके इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं. इसी कड़ी में एक बुजुर्ग शख्स (Elderly Man) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुर्सी की मदद से बिल्ली (Cat) की जान बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में शख्स की नेकदिली ने लोगों का दिल जीत लिया है.
इस वीडियो को Profilecure नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 490.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स शख्स की सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: बिल्ली ने डेरिंग दिखाते हुए चुरा ली मछली, तमाशा देखता रह गया विशालकाय मगरमच्छ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
— This profile will makes you happy (@Profilecure) March 20, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली छत पर चली जाती है, जिसके बाद नीचे उतरने में उसे डर लगता है. बिल्ली के इस डर को देखकर उसकी मदद करने के लिए एक शख्स वहां पहुंचता है. बुजुर्ग शख्स कुर्सी लेकर बिल्ली के पास पहुंचता है और कुर्सी की मदद से बिल्ली को नीचे उतारने की कोशिश करता है. बिल्ली भी कुर्सी पर छलांग लगाती है और आराम से छत से नीचे आ जाती है. बुजुर्ग शख्स ने बिल्ली की मदद करके अपनी नेकदिली से हर किसी का दिल जीत लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

