वायरल

Viral Video: गाय को अचानक आया गुस्सा तो उसने कर दिया फायर फाइटर पर हमला, शख्स का हुआ ये हाल… देखें वीडियो

कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब पुलिस अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी और आपातकालीन कर्मचारियों को कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ता है. इसी की उदाहरण पेश करने वाला यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स से सामने आया है, जहां एक गुस्सैल गाय ने फायर फाइटर पर अटैक कर दिया. सोशल मीडिया पर यह हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: गाय को अचानक आया गुस्सा तो उसने कर दिया फायर फाइटर पर हमला, शख्स का हुआ ये हाल… देखें वीडियो
गाय ने फायर फाइटर पर किया हमला (photo Credits: Facebook)

हाल ही में दो जंगली भैंसों (Wild Gaur) की जबरदस्त लड़ाई का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video on Social Media) हुआ था और अब एक गाय (Cow) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फायर फाइटर (Firefighter) पर हमला (Attack) करती दिखाई दे रही है. दरअसल, कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब पुलिस अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी और आपातकालीन कर्मचारियों को कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ता है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया (Australia) में न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) से सामने आया है, जहां एक गुस्सैल गाय ने फायर फाइटर पर अटैक कर दिया. सोशल मीडिया पर यह हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

फायर एंड रेस्क्यू एनएसडब्ल्यू स्टेशन 082 रिचमंड द्वारा इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है. इस फेसबुक पोस्ट में विस्तार से घटना के बारे में बताया गया है. बताया जा रहा है कि जब फायर फाइटर हाइड्रेंट के निरीक्षण का संचालन कर रहा था, तभी एक गुस्साई गाय ने उस पर अचानक से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर दो जंगली Gaur के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर सींगों से किया हमला, फिर… देखें हैरान करने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि यह घटना 29 नवंबर को हुई थी. कहा जा रहा है कि गाय को कुछ लाल दिखा होगा, जिसके चलते उसने फायर फाइटर को दौड़ा लिया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गाय एक शख्स को दूर तक दौड़ा ले जाती है और अपनी सींग से हमला करके उसे नीचे गिरा देती है. शख्स पर हमला करने के बाद वो सड़क के दूसरे किनारे निकल जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).