Amazon और Flipkart का समर सेल: 80 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट, जानिये खास ऑफर्स
कंपनी HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट देगी. ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी डिस्काउंट रुपए कैशबैक मिलेगा.
नई दिल्ली: अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ड (Flipkart) ग्राहकों के लिए समर सेल की घोषणा की है. बताना चाहते है कि इस सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाईल फोन्स, लैपटॉप्स सहित कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी. फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए अमेजन ने समर सेल की घोषणा की है. अमेजन का यह सेल 13 मई से शुरु होकर 16 मई तक चलेगा. ज्ञात हो कि इससे पहले अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट ने भी कुछ दिन पहले अपने ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल पेश किया है, जो 13 मई -16 मई तक चलेगा. अमेजन (Amazon) ने ऐप के जरिए शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए 4 लाख रुपए तक के ईनाम भी ऐलान किया है.
बता दें कि अमेजन (Amazon) ने अब तक अपने सभी ऑफर्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी कुछ ऑफर्स की सुचना दी है. कंपनी ने बताया है कि अधिकतर सेल स्मार्टफोन्स, फैशन और एक्सेसरीज पर बड़ी छूट दी जाएगी. अमेजन स्मार्टफोन्स पर 35 प्रतिशत तक की छूट देगी, वहीं इसके साथ ही बजट फोन हॉनर 7एक्स पर एक स्पेशल डिस्काउंट देगी.
वही इस सेल के दौरान ओप्पो का रियल मी वन बिकने के लिए पहली बार उतारा जाएगा और इस सेल के लॉन्च में ओप्पो भी कुछ ऑफर्स पेश कर सकता है. इस सेल में कंपनी पॉवरबैंक्स पर 70 प्रतिशत की छूट दे रही है, फोन केस पर 75 प्रतिशत और ब्लूटूथ हेडसेट्स पर 35 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं कंपनी ने पीसी एक्सेसरीज पर 50 प्रतिशत की छूट दी है.
-Flipkart भी दे रहा है धमाकेदार ऑफर्स:
कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ऑन एनएक्सटी स्मार्टफोन 10900 रुपये में मिल रहा है, वहीं इसकी कीमत 17900 रुपये है. वहीं गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल इस साइट पर 34999 रुपये की कीमत पर है और इसकी शुरुआती कीमत 61000 रुपये है.
लैपटॉप -टीवी पर भी खास ऑफर्स-
इसके साथ ही इस सेल में 24990 रुपये का डॉलबी साउंड बार सिर्फ 9999 रुपये में मिलेंगे, वहीं रेफ्रिजरेटर और AC पर कंपनी 70 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है. साथ ही कंपनी ने अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी खास ऑफर दे रही है.
ग्राहक सैमसंग के 28890 रुपये के 32 इंच एचडी टीवी को सेल में 16999 रुपये में खरीद सकते है. वहीं दूसरी तरफ कपड़ों, फुटवियर और अन्य वियरेबल आइटम पर 50-80 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट देगी. ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी डिस्काउंट रुपए कैशबैक मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2018 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

