चाय में इडली डुबोकर खाने के वीडियो के बाद, चिकन टिक्का का क्लिप हुआ वायरल, इंटरनेट पर भड़के लोग
इंटरनेट पर चाय में खाने की ऐसी चीजें डुबोकर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिनका दूर-दूर तक चाय से कोई कनेक्शन ही नहीं है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चाय में इडली डुबोकर खाने और संतरा मैगी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. सुनकर ही कितना अजीब लगता है, चाय में इडली और मैगी के साथ संतरा कितना अजीब सा कॉम्बिनेशन है. चाय में इडली कौन डुबोकर खाता है.
- Read in
- English
इंटरनेट पर चाय में खाने की ऐसी चीजें डुबोकर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिनका दूर-दूर तक चाय से कोई कनेक्शन ही नहीं है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चाय में इडली डुबोकर खाने और संतरा मैगी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. सुनकर ही कितना अजीब लगता है, चाय में इडली और मैगी के साथ संतरा कितना अजीब सा कॉम्बिनेशन है. चाय में इडली कौन डुबोकर खाता है भाई? ये तो थी चाय में इडली डुबोने की बात. इंटरनेट पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो ने चाय इडली और संतरा मैगी को भी पीछे छोड़ दिया है.
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चाय में चिकन टिक्का डुबोकर खा रही है. ये तो हद ही हो गई. pocoschick नाम के एक Reddit यूजर ने चाय के साथ इडली डुबोकर खाने की एक तस्वीर पोस्ट की थी और अब उसे चाय के साथ चिकन टिक्का डुबोकर खाने का किसी ने सुझाव दिया था. महिला ने इस सुझाव को ट्राय किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद से गुस्से में लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक साथ चाय और चिकन टिक्का के स्वाद की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. इस वीडियो को न्यू ईयर पर 1 जनवरी को पोस्ट किया गया था. जिसे देखने के बाद एक शख्स ने अपना नया साल बर्बाद करने का आरोप लगाया.
देखें वायरल वीडियो:
Hey, Guys! When I posted the tea & idli video, u/wromit suggested that I should try "tandoori leg" with tea. I couldn't find a leg piece, but I found what they call "Tikka." At first, I wasn't too sure about it, but after I tried it, I'm really digging the flavor. The after-taste was decent. from r/india
देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं:

बता दें कि इंटरनेट पर अजीब अजीब फ़ूड आइटम्स की तस्वीरें आजकल तेजी से वायरल हो रही हैं. कुछ दिनों पहले गुलाब जामुन पाव और सांभर जलेबी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इन अजीब फूड कॉम्बिनेशन के बारे में सुनकर दिमाग झन्ना जाता है, इसे खाना तो दूर की बात है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

