वायरल

जब उड़ान भरते ही अचानक बिजली के तारों में टकरा गया विमान, उसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो

आप विमान से उड़ान भर रहे हों और वो अचानक जाकर तारों के बीच उलझ जाए, ये सोचकर ही बहुत डरावना लगता है. उड़ते समय विमान का बिजली के खंभे से टकराना और बिजली के तारों में फंसना काफी खतरनाक हो सकता है.

जब उड़ान भरते ही अचानक बिजली के तारों में टकरा गया विमान, उसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
बिजली के तारों में उलझा विमान, (फोटो क्रेडिट्स: फेसबुक)

इटली: आप विमान से उड़ान भर रहे हों और वो अचानक जाकर तारों के बीच उलझ जाए, ये सोचकर ही बहुत डरावना लगता है. उड़ते समय विमान का बिजली के खंभे से टकराना और बिजली के तारों में फंसना काफी खतरनाक हो सकता है. ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अल्ट्रालाइट विमान प्रेटो वैलेंटिनो चेयरलिफ्ट, टेगलियो की नगरपालिका के पास जाकर बिजली की तारों से टकरा गया. तारों में उलझने के कारण विमान का पायलट बाहर गिर गया और उसे कुछ चोटें आई हैं. विमान में फंसे हुए और भी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

दुर्घटना होने के बाद घटनास्थल  पर फायर ब्रिगेड और विमान टेक्नीशियन पहुंचे और लोगों को सही सलामत बचाया. ये घटना इटली के मिलान शहर में रविवार को घटी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तारों में उल्टे फंसे विमान को साफ देखा जा सकता है. वीडियो में विमान के पंख पर शख्स बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.

देखें वायरल वीडियो:

देखें तस्वीरें:

यह भी पढ़ें: तंजानिया: माउंट किलिमंजारो में कैनेडियन पर्यटक की पैराशूट न खुलने से मौत

बता दें कि शहर के नजदीकी एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ने के कुछ समय के अंदर ही विमान का संतुलन बिगड़ गया और वो जाकर बिजली के तारों में उलझ गया. ये बहुत बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन समय रहते ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).