Baby Penguins Adorable Video: मस्ती में दौड़ लगाते दो नन्हे पेंगुइन का वीडियो हुआ वायरल, इंटरनेट यूजर्स बोले- So Cute
इंटरनेट पर दो नन्हे पंगुइन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. इस मनमोहक वीडियो को शेड एक्वेरियम द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें पेंगुइन के दो नन्हे बच्चे मस्ती में अटखेलियां करते और दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Baby Penguins Adorable Video: पेंगुइन (Penguins) सबसे प्यारे जीवों में से एक माने जाते हैं जिन्हें देख हमारे चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. पेंगुइन हमेशा अपने चंचल व्यवहार से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं. इंटरनेट पर दो नन्हे पंगुइन (Two Baby Penguins) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. इस मनमोहक वीडियो को शेड एक्वेरियम (Shedd Aquarium) द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें पेंगुइन के दो नन्हे बच्चे मस्ती में अटखेलियां करते और दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. एबॉट ओशनारियम (Shedd Aquarium) में ये पेंगुइन मस्ती में आसपास दौड़ रहे हैं.
इस वीडियो के साथ शेड एक्वेरियम ने कैप्शन लिखा है- एबॉट ओशनारियम में साप्ताहंत के दौरान दो नन्हे पेंगुइन आसपास चलते नजर आए. उनके पैरों के फ्लॉप-फ्लॉप की ध्वनि सुनाई दे रही है. करीब 15 सेकेंड के इस तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को देख यूजर्स भी सो क्यूट कहने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं.
देखें वीडियो-
Running into the weekend like the penguin chicks in the Abbott Oceanarium! 🔊 Sound on for the flop flop flop of penguin feet. pic.twitter.com/pdf10AzwtB
— Shedd Aquarium (@shedd_aquarium) September 12, 2020
ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 34K से भी अधिक बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इन छोटे पंगुइनों को इधर-उधर दौड़ते देखकर बेहद खुश हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे पेंगुइन अपने नन्हे-नन्हे कदमों से मस्ती में चूर होकर अटखेलियां कर रहे हैं और इधर-उधर दौड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Baby Goat Meets Mother: रेस्क्यू किए जाने के बाद अपनी मां से ऐसे मिली नन्ही बकरी, वायरल वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
गौरतलब है कि इससे पहले भी शेड एक्वेरियम ने एक मनमोहक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दो पंगुइन एक उपहार की दुकान पर जाते हुए दिखाई दिए थे. क्लिप में पंगुइन स्टोर में एक साथ घूम रहे थे और सबसे खास बात तो यह रही कि उन्हें दुकान पर उनका पसंदीदा खिलौना भी मिल गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

