इंटरनेट पर छाया बर्फ पर स्केटिंग करते डॉग का मनमोहक वीडियो, कुत्ते के क्यूट अंदाज ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
विभिन्न जानवरों में कुत्तों के मनमोहक वीडियो की बात ही कुछ निराली है. इसी कड़ी में एक कुत्ते का मनमोहक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक डॉग बर्फ पर अकेले स्केटिंग करता दिखाई दे रहा है. स्केटिंग बोर्ड के साथ कुत्ता बार-बार मौज-मस्ती करता दिख रहा है और उसका क्यूट अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है.
Dog Skating Viral Video: इंटरनेट के आधुनिक दौर में अधिकांश लोग विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं. इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. हालांकि एनिमल लवर्स जानवरों की विशेषता वाले वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. विभिन्न जानवरों में कुत्तों के मनमोहक वीडियो (Dogs Adorable Video) की बात ही कुछ निराली है. इसी कड़ी में एक कुत्ते का मनमोहक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक डॉग बर्फ पर अकेले स्केटिंग (Dog Doing Skating) करता दिखाई दे रहा है. स्केटिंग बोर्ड के साथ कुत्ता बार-बार मौज-मस्ती करता दिख रहा है और उसका क्यूट अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है.
कुत्ते के इस मनमोहक वीडियो को buitengebieden_ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.3M व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इसे 10.2K लोगों ने रीट्वीट और 65.9K लाइक किया है. लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
देखें वीडियो-
Dog having his own fun.. 😊 pic.twitter.com/whQDvXHPOq
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 13, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर सिर्फ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दे रही है और वहां पर एक कुत्ता नजर आ रहा है. कुत्ता कहीं से स्केट बोर्ड उठाकर लाता है और उसे बर्फ पर रख देता है, फिर उस स्केट बोर्ड पर सवार होकर स्केटिंग करने लगता है. स्केटिंग करते समय कुत्ता बेहद खुश दिखाई दे रहा है और उसका अंदाज देखते ही बन रहा है. इस वीडियो को लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

