बिकिनी पहनकर फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंची महिला, उसके अवतार को देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को देखकर लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए जब वो फ्लाइट पकड़ने के लिए बिकिनी पहनकर एयरपोर्ट पर पहुंच गई. बिकिनी में फ्लाइट पकड़ने पहुंची महिला को देखकर हर कोई दंग रह गया. लोगों का हैरान होना भी लाजमी है, क्योंकि इस तरह का नजारा शायद ही किसी ने एयरपोर्ट पर कभी देखा होगा.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कब कौन सी चीज वायरल हो जाए, इसे लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. इंटरनेट के इस दौर में अक्सर सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली चीजें सुर्खियां बटोरती रहती हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला को देखकर लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए जब वो फ्लाइट (Flight) पकड़ने के लिए बिकिनी (Bikini) पहनकर एयरपोर्ट (Airport) पर पहुंच गई. बिकिनी में फ्लाइट पकड़ने पहुंची महिला को देखकर हर कोई दंग रह गया. लोगों का हैरान होना भी लाजमी है, क्योंकि इस तरह का नजारा शायद ही किसी ने एयरपोर्ट पर कभी देखा होगा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर humansofspiritairlines नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर करने के बाद से अब तक 36,909 व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कम से कम लड़की ने मास्क तो पहना हुआ है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है- इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: नशे में धुत महिला ने Flight में Mask पहनने से किया इनकार, केबिन क्रू और पुलिस वालों ने विमान से उतारा
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ है. इस बीच एक महिला बिकिनी पहनकर एयरपोर्ट पर दाखिल होती है. महिला को बिकिनी में देखकर लोग हैरत में पड़ गए. भले ही महिला सिर्फ बिकिनी पहनकर एयरपोर्ट पर पहुंची हो, लेकिन उसने कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मास्क जरूर पहना है. हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, फिलहाल इसके वास्तविक स्थान को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

