वायरल

इंसान के चेहरे वाला अनोखा पर्स, सिक्के रखने के लिए खोलना पड़ता है इसका मुंह, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इंसान के चेहरे वाले इस पर्स को सिलिकॉन रबर से बनाया गया है. इसका डिजाइन एक पुरुष के मुंह की तरह है. इसमें बकायदा दाढ़ी बनी हुई है. इसके अलावा पर्स में दांत, गुलाब मसूड़े और एक जीभ भी मौजूद है.

इंसान के चेहरे वाला अनोखा पर्स, सिक्के रखने के लिए खोलना पड़ता है इसका मुंह, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
इंसान के मुंह वाला पर्स (Photo Credits: Twitter)

पैसे रखने वाले कई तरह के पर्स (Purse) आपने बाजार में तो देखे ही होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखे पर्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो देखने में काफी अजीब लगता है और आप उसे देखकर हैरान भी हो सकते हैं. यह पर्स कोई ऐसा-वैसा पर्स नहीं है, बल्कि यह दिखने में बिल्कुल इंसान के चेहरे (Human Mouth Purse) जैसा है और इसका आकार भी इंसान के मुंह जैसा है. हालांकि पहली बार जिसने भी इस पर्स को देखा वो हैरान रह गया, लेकिन वीडियो को देख कर यह अच्छी तरह से समझा जा सकता है कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है.

इंसान के चेहरे वाले इस पर्स (Man's Face Coin Purse) के वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है. करीब 54 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस पर्स की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं.

देखें इंसान के चेहरे वाले इस पर्स का वीडियो- 

जानकारी के अनुसार, इंसान के चेहरे वाले इस पर्स को सिलिकॉन रबर से बनाया गया है. इसका डिजाइन एक पुरुष के मुंह की तरह है. इसमें बकायदा दाढ़ी बनी हुई है. इसके अलावा पर्स में दांत, गुलाबी मसूड़े और एक जीभ भी मौजूद है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर्स को एक जापानी आर्टिस्ट ने बनाया है. यह भी पढ़ें: स्पेन: इस शख्स ने बिस्कुट में टूथपेस्ट लगाकर गरीब व्यक्ति को खिलाया, हुई 15 महीने की सजा, देखें वीडियो

गौरतलब है कि इस पर्स में सिक्के रखने के लिए सबसे पहले उसके होंठों को उठाना होगा. जब पर्स खुलेगा तो इसके भीतर दांत और मसूड़े नजर आते हैं. होंठ उठने के बाद मुंह के अंदर सिक्के रखे जा सकते हैं और फिर मुंह को वैसे ही बंद करना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).