वायरल

छोटे से बच्चे ने की अपने पिता से शराब की डिमांड, रोते-रोते बोला- थोड़ी सी दारू पीनी है, देखें मजेदार Viral Video

क्या आपने कभी किसी छोटे से बच्चे को शराब के लिए रोते हुए देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा अपने पिता से शराब की डिमांड करता है और रोते-रोते वो कहता है- थोड़ी सी दारू पीनी है.

छोटे से बच्चे ने की अपने पिता से शराब की डिमांड, रोते-रोते बोला- थोड़ी सी दारू पीनी है, देखें मजेदार Viral Video
अपने पिता से शराब की डिमांड करता बच्चा (Photo Credits: @Gulzar_sahab/Twitter)

Viral Video: कुछ लोग शौकिया तौर पर तो कुछ लोग आदतन शराब (Alcohol) पीना पसंद करते हैं. वैसे तो शराब को सेहत के लिए घातक माना जाता है, बावजूद इसके लोग शराब पीने से बाज नहीं आते हैं. वैसे आपने पुरुषों और महिलाओं को शराब पीते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी छोटे से बच्चे (Innocent Child) को शराब के लिए रोते हुए देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चा अपने पिता से शराब की डिमांड करता है और रोते-रोते वो कहता है- थोड़ी सी दारू पीनी है. रो-रोकर शराब मांगते बच्चे का क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, जबकि ट्विटर पर इस वीडियो को जिंदगी गुलजार है नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें बच्चा अपने पिता से रोते-रोते कहता है कि थोड़ी सी दारू पीनी है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 93.3k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Bengaluru: नशे में धुत पांच बदमाशों ने 'Village Restaurant' के स्टाफ पर किया हमला, मारपीट का वायरल हुआ Video

देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. कुछ यूजर्स इसे बेहद प्यारा बता रहे हैं तो कुछ लोगों ने इतनी कम उम्र में दारू की मांग कर रहे बच्चे की इस आदत को गलत बताया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूध पीने की उम्र में बच्चा अपने पिता से दारू की मांग कर रहा है. इस दौरान बच्चे का अंदाज काफी क्यूट लगता है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).