Tasmania's Macquarie Harbour समुद्र तट पर 25 पायलट व्हेल मृत और 200 से अधिक फंसी हुई पायी गयी

तस्मानिया के पश्चिमी तट पर मैक्वेरी हार्बर में कम से कम 25 पायलट व्हेल्स की मृत्यु हो गई है और 200 से अधिक फंसे हुए हैं. इस घटना को ऑस्ट्रेलिया के सबसे खराब समुद्र तट घटनाओं में से एक माना जा रहा है. सोमवार की देर रात जब व्हेल स्ट्रैहान शहर के निकट मैक्वेरी हेड्स के तीन जगहों पर फंसे होने के बाद एक सरकारी समुद्री संरक्षण टीम सोमवार को व्हेल को बचाने के लिए पहुंची.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

तस्मानिया के पश्चिमी तट पर मैक्वेरी हार्बर (Macquarie Harbour) में कम से कम 25 पायलट व्हेल्स (Pilot Whales) की मृत्यु हो गई है और 200 से अधिक फंसे हुए हैं. इस घटना को ऑस्ट्रेलिया के सबसे खराब समुद्र तट घटनाओं में से एक माना जा रहा है. सोमवार की देर रात जब व्हेल स्ट्रैहान शहर के निकट मैक्वेरी हेड्स के तीन जगहों पर फंसे होने के बाद एक सरकारी समुद्री संरक्षण टीम सोमवार को व्हेल को बचाने के लिए पहुंची. यह भी पढ़ें: समुद्र किनारे मिली मरी हुई विशाल व्हेल मछली, 100 किलो प्लास्टिक खाने की वजह से फटा पेट, देखें हैरान कर देनेवाला वीडियो

तस्मानिया पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस के घटना नियंत्रक, निक डेका (Nic Deka) ने संवाददाताओं को बताया कि हवा के बहाव से लगता है कि 25 से 30 व्हेल्स ओशियन बीच के किनारे पर मरी हुई पायी गई. यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बीच पर कई सौ मीटर की दूरी पर सैंडबार्स पर दो बड़े ग्रुप्स में तीनों साइटों पर लगभग 270 व्हेल कैसे फंसे हुए हैं.

निक डेका ने बताया कि तस्मानिया में समुद्र तट की रेत पर पायलट व्हेलों के फंसे होने की घटना कोई नई या सामान्य नहीं है. हर दो या तीन हफ्तों में एक बार तस्मानिया में डॉल्फिन और व्हेल के फंसे होने की घटना होती रहती है. हालांकि इससे पहले इतनी बड़ी घटना कभी नहीं हुई. पायलट व्हेल समुद्री डॉलफिन की एक प्रजाति है जो 7 मीटर यानी 23 फीट लंबी होती है और इनका वजन 3 टन तक हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े