Holi 2026: होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

देशभर में होली के त्योहार की धूम है. रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं. वहीं, लखनऊ के बाजारों में होली कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. जहां एक तरफ रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से दुकानें सजी हैं, वहीं दूसरी तरफ सोने-चांदी की पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

होली 2026 (Photo Credits: File Image)

Holi 2026: देशभर में होली के त्योहार की धूम है. रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं. वहीं, लखनऊ के बाजारों में होली कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही है.  जहां एक तरफ रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से दुकानें सजी हैं, वहीं दूसरी तरफ सोने-चांदी की पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

आमतौर पर होली पर प्लास्टिक या लोहे की पिचकारी खरीदने का चलन रहता है, लेकिन इस बार खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों के लिए कीमती तोहफों की मांग बढ़ी हुई है. ऐसे में लोग नवविवाहित जोड़ों को देने के लिए सोने-चांदी से बनी पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू खरीद रहे हैं.  यह भी पढ़े: Holi 2026 AI Photo Prompts: इस होली अपनी तस्वीरों को दें जादुई टच; इन 8 क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स के साथ बनाएं वायरल होने वाली फोटोज

ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी की पिचकारी और बाल्टी बड़े ही सुंदर डिजाइन में तैयार की जा रही हैं. कुछ लोग इन्हें सोने में भी बनवा रहे हैं। खास बात यह है कि देने वाले और पाने वाले का नाम भी लिखवाया जा रहा है ताकि यह पहली होली की याद के रूप में हमेशा संभालकर रखी जा सके. कीमत की बात करें तो ये सामान लगभग 10,000 रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये तक जा रहा है। दुकानों में हर बजट के हिसाब से छोटा-बड़ा पीस उपलब्ध है.

ज्वेलर अमृत जैन ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को पहली होली पर इस तरह का तोहफा देने की परंपरा अब काफी लोकप्रिय हो रही है। लोग इसे सिर्फ उपहार नहीं, बल्कि एक यादगार और निवेश दोनों के रूप में देख रहे हैं. कई परिवार अभी खरीदकर रख लेते हैं और फिर भविष्य में घर की शादियों पर भेंट करते हैं.

जैन का कहना है कि इस बार मांग अच्छी रही है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है. खासकर वे परिवार जो कुछ अलग और खास देना चाहते हैं, वे सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियां खरीद रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट