Ramzan 2021 Moon Sighting in Delhi, UP, Bihar and MP Live News Updates: रमजान के पाक महीने की शुरुआत किस दिन से होगी? यहां पढ़िए हर अपडेट

मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमजान (Ramzan) का आगाज होने ही वाला है. भारत में चांद के दीदार की कोशिश की जा रही है. इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक नवां महीना रमजान का होता है. रमजान के पूरे मास मुस्लिम समुदाय निर्जल और निराहार रहकर रोजा (उपवास) रखते हैं.

12 Apr, 18:37 (IST)

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में अगर आज चांद दिख जाता है तो, कल यानी 13 अप्रैल से रमजान का पवित्र महिना शुरू हो जाएगा.


नई दिल्ली: मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमजान (Ramzan) का आगाज होने ही वाला है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में चांद के दीदार की कोशिशें चल रही है. इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक नवां महीना रमजान का होता है. रमजान के पूरे मास मुस्लिम समुदाय निर्जल और निराहार रहकर रोजा (उपवास) रखते हैं. मुस्लिम समाज के लिए रमजान का महिना बहुत अहमियत रखता है. यह बरकतों, रहमतों का महीना माना जाता है. पूरे माह इस्लाम को मानने वाले लोग अल्लाह की इबादत (Worship) करते हैं, नमाज अदा करते हैं और कुरान पढ़ते हैं. Ramzan 2021: इस तारीख से शुरु होगा रमजान का पाक माह! जानें किन लोगों पर है ये फर्ज

हर साल चांद (Moon) का दीदार करने के बाद रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होती है. लोगों को रमजान के चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है. कोरोना काल के बावजूद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर रमजान की खुशियां मुस्कान बनकर खिल रही है. हालांकि इस बार भी  कोरोना वायरस के प्रकोप (Coronavirus Outbreak) के चलते सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और नाईट कर्फ्यू और कहीं कहीं लॉकडाउन (Lockdown) जैसे प्रतिबंध लगे है, जो रमजान के रोजे से लेकर ईद की खुशियों पर काले बादल की तरह है.

इस्लाम में रमजान के पाक माह में हर हैसियतमंद मुसलमान को जकात देना जरूरी बताया गया है. पूरे साल की आमदनी से जो बचत होती है, उसका 2.5 फीसदी हिस्सा किसी गरीब या जरूरतमंद को दान दिया जाता है, जिसे ‘जकात’ कहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट