Mumbai Cha Raja 2025 First Look Photos OUT: मुंबई चा राजा 2025 का पहला लुक आया सामने; देखें बप्पा का भव्य रूप

दशकों से इस मंडल ने मूर्ति की ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं किया है, और यही इसकी खासियत है. भव्य सजावट और अनोखे थीम के लिए प्रसिद्ध गणेश गली मंडल हमेशा भक्तों को मंत्रमुग्ध करता है.

Mumbai Cha Raja 2025 First Look | Instagram

Mumbai Cha Raja 2025 First Look Photos OUT: मुंबई में गणेशोत्सव का उत्साह अभी से चरम पर पहुंच गया है. गणेश गली का मशहूर ‘मुंबई चा राजा’ 2025 का पहला लुक (Mumbai Cha Raja 2025 First Look) सामने आ गया है, जिसने भक्तों के दिलों में खुशी और आस्था की लहर दौड़ा दी है. इस साल भी गणेश गली मंडल ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए 22 फीट ऊंचे गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाई है. दशकों से इस मंडल ने मूर्ति की ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं किया है, और यही इसकी खासियत है. भव्य सजावट और अनोखे थीम के लिए प्रसिद्ध गणेश गली मंडल हमेशा भक्तों को मंत्रमुग्ध करता है.

प्रथम दर्शन से बंधा भक्तों का मन

पहले दर्शन में ही गणपति बप्पा का स्वरूप देखकर हजारों भक्त झूम उठे. मूर्ति का भव्य रूप और सजावट बेहद मनमोहक है. मुंबई चा राजा के प्रथम दर्शन (Mumbai Cha Raja First Look) से ही यह साफ हो गया है कि इस साल का गणेशोत्सव एक बार फिर शानदार होने वाला है.

मुंबई चा राजा 2025 की पहली झलक तस्वीरें जारी

गणेश चतुर्थी से पहले गणेश गली चा राजा की मूर्ति का अनावरण

बप्पा के जयकारों की गूंज

गणपति बप्पा की झलक पाने के लिए मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र से भक्त पहुंचे. आगमन सोहला (Aagman Sohala Video) के दौरान माहौल भक्तिरस से भर गया. ढोल-ताशों की गूंज, "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे और भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया.

दिखने लगी गणेश चतुर्थी 2025 की धूम

भक्तों में दिखा उत्साह

गणेश गली मंडल की गणेश मूर्ति हर साल अपनी भव्यता और थीम के लिए सुर्खियों में रहती है. इस बार भी मुंबई चा राजा का पहला दर्शन भक्तों के लिए अविस्मरणीय रहा. बप्पा की इस झलक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गणेशोत्सव 2025 में श्रद्धा और उत्साह का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हराया, धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में किया आगाज; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W WPL 2026 Match Prediction: नवी मुंबई में आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\