सपने में दिखें ये 8 चीजें दिखे तो समझिये आपका भाग्योदय होने वाला है! जानें ऐसे 8 सपनों के बारे में

सोते हुए आप जो भी सपने देखते हैं, उन सबके पीछे कुछ ना कुछ संकेत छिपे होते हैं. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने भविष्य में घटित होनेवाली घटना का संकेत स्वरूप हो सकते हैं. ये घटना नकारात्मक भी हो सकती है और सकारात्मक भी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सोते हुए आप जो भी सपने देखते हैं, उन सबके पीछे कुछ ना कुछ संकेत छिपे होते हैं. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने भविष्य में घटित होनेवाली घटना का संकेत स्वरूप हो सकते हैं. ये घटना नकारात्मक भी हो सकती है और सकारात्मक भी. कुछ सपने यह भी संकेत देते हैं कि आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है. अर्थात आनेवाले दिनों में आपकी आय के स्त्रोत्र में एक बड़ी उछाल आने की संभावना है, आपकी सेलरी बढ़ सकती है, प्रमोशन हो सकता है, व्यवसायियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है अथवा रुका हुआ भारी धन प्राप्त हो सकता है. यहां हम कुछ ऐसे ही सपनों की बात करेंगे, जो आपको अचानक अमीर बना सकते हैं. यह भी पढ़े: सपने में दिखे आग या पानी तो समझ लें आपके साथ कुछ होने वाला है, जानें क्या हो सकता है और क्या नहीं

* सपने में गोबर के कंडे (उपले) बनाते देखें...

अगर सपने में आप गाय के गोबर से कंडे बनाते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शीघ्र ही आपकी किस्मत चमकने वाली है. स्वप्न शास्त्र बताता है कि ऐसा सपना देखने वाला व्यक्ति निकट भविष्य में तेजी से तरक्की कर सकता है. लेकिन स्वप्न शास्त्र यह चेतावनी भी देता है कि ऐसे स्वप्न की चर्चा किसी से नहीं करनी चाहिए.

* इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को टूटते हुए देखना-

सपने में अगर आप किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को टूटता हुआ देखते हैं तो इसे एक शुभ सपना माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को टूटते हुए देखना लक्ष्मी की विशेष कृपा की ओर इशारा करता है, लेकिन अगर सपने में आप इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को खरीदते अथवा सजाते हुए देखते हैं तो यह दरिद्रता आने का भी प्रतीक हो सकता है.

* खाली बर्तन का दिखना

सुबह उठकर अगर खाली बर्तन पर नजर पड़ती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन अगर यही चीज सपने में नजर आती है तो इसे शुभ फल का संकेत कहा जाता है. यानी सपने में खाली बर्तन देखने वाले व्यक्ति को निकट भविष्य में कोई बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है. वह उपहार से लेकर वेतन वृद्धि तक कुछ भी हो सकती है.

* बिल से सांप को निकलते हुए देखना

सपने में हर किसी को अकसर सांप दिखता रहता है, लेकिन अगर सपने में सांप बिल के पास अथवा बिल से निकलते हुए दिखे तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप सालों से रुके हुए धन के पुनः मालिक बन सकते हैं.

* सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखे तो

सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखना काफी शुभ माना जाता है. अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र बताता है कि यह किसी बहुत बड़े शुभ का संकेत हो सकता है. माँ लक्ष्मी की आप पर कृपा बरसने वाली हो सकती है.

* सपने में सोना दिखना

सपने में किसी भी तरह का सोना दिखना शुभ माना जाता है. यह सपना दर्शाता है कि निकट भविष्य में माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बरसाने वाली हैं, यानी आप शीघ्र ही अमीर बन सकते हैं. अगर आप किसी तरह की योजनाएं बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो काम शुरु करने का यह बेहतरीन समय साबित हो सकता है.

* सपने में चूहा दिखे तो

अगर सपने में किसी भी रूप में चूहा नजर आता है, तो मान लीजिये कि आपके पास कहीं से अचानक धन आ सकता है. स्वप्न शास्त्र का कहना है कि सपने में चूहा देखने से दरिद्रता दूर होती है. इस बात की चर्चा आप बच्चों के बीच अवश्य कर सकते हैं

* सपने में झाड़ू अथवा झाड़ू लगानेवाला दिखे तो

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए अगर आप सपने में झाड़ू अथवा झाड़ू लगाने वाले को देखते हैं तो समझ लीजिए, आपको कहीं से विपुल धनराशि प्राप्त होने वाली है. इस सपने की चर्चा अपनी मां अथवा पत्नी से करते हैं तो सपना शीघ्र प्रभावी साबित हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Nagaland Dear Lottery Sambad Result Today: नागालैंड डियर लॉटरी संबाद का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे होगा जारी, ऐसे देखें लकी ड्रॉ विजेताओं की लिस्ट लाइव

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स