सर्दी के मौसम में ऐसे करें आंखों की देखभाल, दूर होंगी सूखापन और खुजली जैसी समस्याएं

नमी बरकरार रखने से सर्दी के मौसम में आंखों को सूखने से बचाया जा सकता है. एक नेत्र विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी. कम नमी के कारण सर्दियों में आंखों में सूखापन, खुजली आम समस्या है......

सर्दी के मौसम में ऐसे करें आंखों की देखभाल (Photo Credit-Instagram)

लंदन: नमी बरकरार रखने से सर्दी के मौसम में आंखों को सूखने से बचाया जा सकता है. एक नेत्र विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी. कम नमी के कारण सर्दियों में आंखों में सूखापन, खुजली आम समस्या है. बर्मिघम (Birmingham) में अलबामा विश्वविद्यालय ( Alabama University) में नेत्र विज्ञान विभाग की एक प्रशिक्षक मारिसा लोकी के हवाले से हेल्थ डे (Health Day) की रिपोर्ट में कहा गया, "औसतन, ठंड के मौसम में नमी कम हो जाती है."

उन्होंने कहा, "इसके अलावा, अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों या कार्यालयों में हीटर चलाते हैं. ऐसे में इस मौसम में हवा में नमी का स्तर वैसे ही कम होता है, जो हीटर चलाने से और कम हो जाता है, जिससे आंखों की नमी और उड़ जाती है." इस अध्ययन में नमी बनाए रखने के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की गई, ताकि सर्दियों के मौसम में कम नमी के कारण आंखों में सूखापन का सामना ना करना पड़े.

लोकी ने कहा कि यदि आप गर्म स्थानों पर समय बिताते हैं, तो हवा में कुछ नमी वापस जोड़ने के लिए एक ह्यूमिडिफायर (Humidifier) का उपयोग करें. बहुत सारे तरल पदार्थ पिएं. अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आपकी आंखों में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सेक्स के फायदे: इन कारणों की वजह से आपको रोज करना चाहिए सेक्स

अपने चेहरे पर सीधे हीटर की गर्मी ना पड़ने दें, क्योंकि इससे आपकी आंखों की नमी सूख सकती है. इसके अलावा, कार में, हीट वेंट्स को शरीर के निचले हिस्से की तरफ कर के चलाया जाना चाहिए. रिपोर्ट में कहा गया है कि धूल के कण या ठंडी हवाओं से आंखों को बचाने के लिए चश्मा और टोपी लगाना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

ENG vs PAK 3rd Test Day 4 Edgbaston Pitch Report: चौथे दिन एजबेस्टन में पाकिस्तानी गेंदबाजों का चलेगा जादू या इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट

ENG vs PAK 3rd Test Match Day 4 Birmingham Weather Update: चौथे दिन एजबेस्टन में बारिश बनेगी विलेन या बिना रुकावट होगा खेल? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें मौसम का हाल

ENG vs PAK 3rd Test Match Day 3 Edgbaston Pitch Report: तीसरे दिन एजबेस्टन में इंग्लैंड करेगा जीत पर अंतिम वार या पाकिस्तान करेगा वापसी? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट