कोरोना वायरस से पाकिस्तान बेहाल, संक्रमितों की संख्या 1,100 के पार, 3.7 अरब डॉलर के लोन की गुहार

ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1,102 पहुंच गई है. स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सिंध में 421 मरीज, पंजाब में 345, बलूचिस्तान में 131, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 123, गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में 84, इस्लामाबाद में 25 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला सामने आया है.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: IANS)

Coronavirus in Pakistan: पाकिस्तान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए तीन बहुपक्षीय ऋणदाताओं से 3.7 अरब डॉलर का अतिरिक्त ऋण मांगा है. देश में कोरोना वायरस से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 1,100 से अधिक लोग इससे संक्रमित है. वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 1.4 अरब डॉलर ऋण के अलावा, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक देश में क्रमशः एक अरब डॉलर और 1.25 अरब डॉलर कर्ज देंगे.

प्रधानमंत्री खान ने इससे पूर्व 1.2 खरब आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की थी.

ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1,102 पहुंच गई है. स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सिंध में 421 मरीज, पंजाब में 345, बलूचिस्तान में 131, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 123, गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में 84, इस्लामाबाद में 25 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला सामने आया है.

अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 28 लोग ठीक हो गये है और पांच मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित सिंध में नये मामलों में मामली कमी आई है जबकि पंजाब, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और संघीय राजधानी क्षेत्र में नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री खान बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में एक पृथक केन्द्र गये और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने उन्हें वहां के प्रबंधों से अवगत कराया.

इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने घोषणा की कि उन यात्रियों के लिए विशेष प्रीमियम उड़ानों का संचालन किया जायेगा, जिन्हें तुरंत घर लौटने की आवश्यकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट