World Teachers' Day 2025 Messages: हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes के जरिए दें बधाई

वर्ल्ड टीचर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 5 अक्टूबर को दुनिया भर के सौ से भी अधिक देशों में शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए शिक्षकों को उपहार, गुलदस्ते देकर उनका आभार व्यक्त किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे कह सकते हैं.

वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

World Teachers' Day 2025 Messages in Hindi: भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाए जाने के ठीक एक महीने बाद यानी 5 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस यानी वर्ल्ड टीचर्स डे (World Teachers' Day) मनाया जाता है. दरअसल, साल 1966 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, दायित्वों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ गाइडलाइन बनाने की सिफारिश की गई. इसके बाद 5 अक्टूबर 1994 को यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की सिफारिश को मान्यता देते हुए 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की, तब से यह सिलसिला बरकरार है. दरअसल, दुनिया भर के शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के साथ ही उनका आभार व्यक्त करने के लिए विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teachers' Day) के तौर पर भी जाता है.

वर्ल्ड टीचर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 5 अक्टूबर को दुनिया भर के सौ से भी अधिक देशों में शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए शिक्षकों को उपहार, गुलदस्ते देकर उनका आभार व्यक्त किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे कह सकते हैं.

1- गुरु कृपा से ही मिलती है,
जीवन में सच्ची राह,
उनका आशीर्वाद बनाता है,
जीवन को और भी खास.
हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

2- शिक्षक शिक्षा की जान होता है,
हर शिष्य का अभिमान होता है,
गुरु का स्थान है सबसे महान,
उनसे ही होती है जीवन की पहचान.
हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

3- गुरु का सम्मान है सबसे बड़ा,
उनका आभार हमें जताना है,
शिक्षक दिवस पर यही प्रण करें,
उनके दिखाए रास्ते पर ही जाना है.
हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

4- आपसे सीखा, आपसे जाना,
आपको ही हमने गुरु माना,
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
शिक्षा का मतलब बस आपसे पहचाना.
हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

5- आपकी मूरत इस दिल में बस जाती है,
हर बात आपकी हमें सिखा जाती है,
ये गुरु दक्षिणा है मेरी स्वीकार करें,
मुझे हर परीक्षा में आपकी याद आती है.
हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 (Photo Credits: File Image)

भले ही दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है, लेकिन अलग-अलग देश विभिन्न तारीखों पर अपने यहां शिक्षक दिवस मनाते हैं. भारत में जहां 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है तो वहीं चीन में 10 सितंबर, अमेरिका में 6 मई, ईरान में 2 मई, सीरिया, मिस्र, लिबिया और मोरक्को में 28 फरवरी को और इंडोनेशिया में 25 नवंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. गौरतलब है कि शिक्षा के महत्व और इसमें शिक्षकों की अहम भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है.

Share Now

Tags

festivals and events Happy World Teachers' Day Happy World Teachers' Day 2025 Teachers Day Teachers Day Greetings Teachers Day Messages Teachers Day Quotes Teachers' Day 2025 Teachers' Day Images Teachers' Day Photos Teachers' Day SMS Teachers’ Day Wallpapers Teachers’ Day Wishes World Teachers Day 2025 World Teachers' Day World Teachers' Day Greetings World Teachers' Day Hindi Messages World Teachers' Day Hindi Wishes World Teachers' Day Images World Teachers' Day Messages World Teachers' Day Messages In Hindi World Teachers' Day Photos World Teachers' Day Quotes World Teachers' Day SMS World Teachers' Day Wallpapers World Teachers' Day Wishes World Teachers' Day Wishes In Hindi टीचर्स डे टीचर्स डे 2025 वर्ल्ड टीचर्स डे वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 वर्ल्ड टीचर्स डे इमेज वर्ल्ड टीचर्स डे एसएमएस वर्ल्ड टीचर्स डे कोट्स वर्ल्ड टीचर्स डे ग्रीटिंग्स वर्ल्ड टीचर्स डे मैसेज वर्ल्ड टीचर्स डे विशेज वर्ल्ड टीचर्स डे वॉलपेपर्स विश्व शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस 2025 विश्व शिक्षक दिवस इमेज विश्व शिक्षक दिवस एसएमएस विश्व शिक्षक दिवस की बधाई विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं विश्व शिक्षक दिवस कोट्स विश्व शिक्षक दिवस ग्रीटिंग्स विश्व शिक्षक दिवस मैसेज विश्व शिक्षक दिवस विशेज विश्व शिक्षक दिवस वॉलपेपर विश्व शिक्षक दिवस शुभकामना संदेश विश्व शिक्षक दिवस हिंदी मैसेज विश्व शिक्षक दिवस हिंदी विशेज हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

\