World Printing Day 2023 Images: हर साल 24 फरवरी को विश्व मुद्रण दिवस (World Printing Day) मनाया जाता है. इस दिवस को छपाई (Printing) के जनक जोहान्स गुटेनबर्ग (Johannes Gutenberg) के जन्मदिन पर मनाया जाता है. गुटेनबर्ग ने छपाई का अविष्कार किया था, जिस समय इसका आविष्कार चीन में हुआ था, उस समय कागज, स्याही और छपाई के उपकरण ही एकमात्र उपकरण थे. जर्मनी में गुटेनबर्ग ने अक्षरों के लिए अतिरिक्त कील बनाने का आविष्कार किया. उन्होंने ही टाइप के साथ प्रिंटिंग प्रेस का भी आविष्कार किया. इतना ही नहीं ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल को छापने वाले भी गुटेनबर्ग ही थे. 1434 ईस्वी से 1439 ईस्वी तक की अवधि को मुद्रण क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया था. इसी अवधि के दौरान गुटेनबर्ग ने मेटल लेटरप्रेस का आविष्कार किया था.
मुद्रण यानी छपाई की कला 1556 में भारत आई थी और पहला प्रिंटिंग प्रेस पुर्तगाल से जहाज द्वारा गोवा पहुंचा था. इसका मुख्य उद्देश्य लोगो में परिवर्तन लाना था. विश्व मुद्रण दिवस के इस खास अवसर पर आप इन इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- विश्व मुद्रण दिवस की शुभकामनाएं

2- विश्व मुद्रण दिवस की हार्दिक बधाई

3- विश्व मुद्रण दिवस 2023

4- हैप्पी विश्व मुद्रण दिवस

5- विश्व मुद्रण दिवस मुबारक

मुद्रण की यह कला महाराष्ट्र में साल 1882 में आई थी. अमेरिकी मिशन ने इस छपाई की शुरुआत की और इसके लिए वे श्रीरामपुर से देवनागरी लिपि की कीलें लाए. हालांकि बदलते वक्त के साथ-साथ छपाई की कला में भी परिवर्तन आते गए. छपाई की कला के विकास के बाद कंप्यूटर से कमांड देकर छपाई की तकनीक का विकास हुआ, जिससे कम समय में छपाई का काम पूरा हो सके. छपाई के जनक जोहान्स गुटेनबर्ग के सम्मान में ही इस दिवस को मनाया जाता है.












QuickLY