Vishwakarma Jayanti 2025 Messages: हैप्पी विश्वकर्मा जयंती! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और GIF Greetings

विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न कारखानों और फैक्ट्रियों में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा इस दिन नए उपक्रमों की शुरुआत, फैक्ट्रियों और कार्यशालाओं का उद्घाटन भी किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज और जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए हैप्पी विश्वकर्मा जयंती कह सकते हैं.

विश्वकर्मा जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Vishwakarma Jayanti 2025 Messages in Hindi: हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व बताया जाता है और इस महीने कई हिंदू पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें से एक है विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti). वैसे तो हर साल 16 या 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) का पर्व मनाया जाता है, लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है. माघ मास की विश्वकर्मा जयंती को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के अलावा देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 10 फरवरी 2025 को माघ मास की विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है. इस त्योहार का महत्व देश के कई हिस्सों में अत्यधिक है. यह दिन भगवान विश्वकर्मा को समर्पित होता है, जिन्हें ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, देवशिल्पी और संसार के प्रथम इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा भगवान सूर्य के ससुर हैं और वे मृत्यु के देवता यमराज व युमना के नाना हैं.

विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न कारखानों और फैक्ट्रियों में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा इस दिन नए उपक्रमों की शुरुआत, फैक्ट्रियों और कार्यशालाओं का उद्घाटन भी किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज और जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए हैप्पी विश्वकर्मा जयंती कह सकते हैं.

1- पूरी दुनिया कर रही है कर्म,
इंसानियत से बड़ा हो गया है आज जाति और धर्म,
कई जगहों पर भूखे-पेट सो रहे इंसान,
उनको भोजन देना हे विश्वकर्मा भगवान.
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- जिन्हें कर्म में विश्वास है,
विश्वकर्मा जी उनके पास हैं,
सत्कर्म करते रहते हैं वो पावन धरा पर,
शरीर में उनके जब तक अंतिम सांस है.
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- इस दुनिया में छाई है,
आपकी ही सुंदर रचना,
सुख और दुख में हम,
आपका नाम जपें हरदम.
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- करते पूजा हम प्रभु विश्वकर्मा की,
सदा हम पर इनायत रहे मेरे खुदा की,
जन्म-जन्म से हम उनको करते याद,
दिल से हरदम करते विश्वकर्मा की फरियाद.
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- विश्वा विश्वकर्मा प्रभु मेरे,
हो प्रसन्न हम बालक तेरे,
आप सदा रहें इष्ट देव हमारे,
वास करें प्रभु मन में सदा हमारे.
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, देवशिल्पी और ब्रह्मांड के पहले इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा ने ही महादेव का त्रिशूल, सुदर्शन चक्र तथा अन्य देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र एवं सोने की लंका, द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण के महल, इंद्रदेव के स्वर्गलोक इत्यादि का निर्माण किया था. विश्वकर्मा जयंती पर लोग अपने घरों, कार्यालयों, फैक्ट्री में मशीनरी एवं कल-पुर्जों की पूजा करते हैं.

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर फैक्ट्री, कारखाने या वर्कशॉप में पूजा स्थल की साफ-सफाई करके उसे रंगोली और फूलों से सजाना चाहिए, इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को स्थापित करके धूप-दीप प्रज्जवलित करके उनकी पूजा करनी चाहिए. पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा को मिष्ठान और फल अर्पित करते हुए मशीनों और औजारों की भी पूजा करें.

Share Now

Tags

Bhagwan vishwakarma festivals and events Happy Vishwakarma Jayanti Happy Vishwakarma Jayanti 2025 Happy Vishwakarma Jayanti Greetings Happy Vishwakarma Jayanti Images Happy Vishwakarma Jayanti Messages Happy Vishwakarma Jayanti SMS Happy Vishwakarma Jayanti Wishes vishwakarma jayanti Vishwakarma Jayanti 2025 Vishwakarma Jayanti Greetings Vishwakarma Jayanti Images Vishwakarma Jayanti Messages Vishwakarma Jayanti Quotes Vishwakarma Jayanti SMS Vishwakarma Jayanti Wallpapers Vishwakarma Jayanti Wishes भगवान विश्वकर्मा विश्वकर्मा जयंती विश्वकर्मा जयंती 2025 विश्वकर्मा जयंती इमेज विश्वकर्मा जयंती एसएमएस विश्वकर्मा जयंती की बधाई विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं विश्वकर्मा जयंती ग्रीटिंग्स विश्वकर्मा जयंती फोटोज विश्वकर्मा जयंती मुबारक विश्वकर्मा जयंती मैसेज विश्वकर्मा जयंती विशेज विश्वकर्मा जयंती वॉलपेपर्स विश्वकर्मा जयंती शायरी विश्वकर्मा जयंती शुभकामना संदेश विश्‍वकर्मा पूजा विश्वकर्मा पूजा 2025 हैप्पी विश्वकर्मा जयंती हैप्पी विश्वकर्मा जयंती 2025

\