Valentine’s Day 2024 Wishes: वैलेंटाइन डे के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS जरिए करें इजहार-ए-मोहब्बत
जो लोग पहली बार प्यार के इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रहे होते हैं, उनमें अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इस दिन अपने पार्टनर को रिझाने और अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग गिफ्ट्स और सरप्राइज का सहारा लेते हैं. इसके साथ इस दिन आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए खास अंदाज में इजहार-ए-मोहब्बत कर सकते हैं.
Valentine’s Day 2024 Wishes in Hindi: प्यार करने वालों को हर साल फरवरी महीने (February Month) का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है. इस महीने की शुरुआत होते ही फिजाओं में प्यार की खूशबू अपना जादू बिखेरने लगती है. मंथ ऑफ लव में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) सेलिब्रेट किया जाता है और इस दौरान हर एक दिन का अपना अलग महत्व होता है. रोज डे (Rose Day) से इस वीक की शुरुआत होती है और वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के साथ इसका समापन होता है. वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है. प्यार के इस महापर्व को लेकर कपल्स का जोश और उत्साह देखने लायक होता है, क्योंकि इस दिन प्रमी जोड़े अपने पार्टनर को रिझाने और अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए खास तैयारी करते हैं.
जो लोग पहली बार प्यार के इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रहे होते हैं, उनमें अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इस दिन अपने पार्टनर को रिझाने और अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग गिफ्ट्स और सरप्राइज का सहारा लेते हैं. इसके साथ इस दिन आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए खास अंदाज में इजहार-ए-मोहब्बत कर सकते हैं.
1- आंखों से आंखें मिलाकर तो देखो,
हमारे दिल से दिल मिलाकर तो देखो,
सारे जहां की खुशियां आपके दामन में रख देंगे,
हमसे प्यार का इजहार करके तो देखो.
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

2- दिल करता है जिंदगी तुम्हें दे दूं,
जिंदगी की सारी खुशियां तुम्हें दे दूं,
दे दो अगर तुम भरोसा अपने साथ का,
तो यकीन मानों अपनी सांसें भी तुम्हें दे दूं...
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

3- हर पल नजरें उनको देखना चाहे तो आंखों का क्या कसूर,
हर पल खुशबू उनकी आए तो सांसो का क्या कसूर,
वैसे तो सपने पूछकर नहीं आते,
पर सपने ही उनके आएं तो रातों का क्या कसूर.
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

4- मुस्कान हो तुम इन होठों की,
धड़कन हो तुम इस दिल की,
हंसी हो तुम इस चेहरे की,
जान हो तुम इस रूह की...
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

5- तेरी पहली मुलाकात जिंदगी में एक बहार लाई थी,
हर आईने में तेरी तस्वीर मुझे नजर आई थी,
लोग कहते हैं प्यार में नींद उड़ जाती है,
हमने तो नींदों में ही प्यार की दुनिया बनाई थी...
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

इसमें कोई दो राय नहीं है कि 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों और शादीशुदा कपल्स के लिए किसी महापर्व से कम नहीं होता है, क्योंकि यह साल का वो खास दिन होता है, जब अपने क्रश या प्यार से खुलकर दिल के जज्बात जाहिर किए जा सकते हैं. अगर आप अपने प्यार के साथ पहली बार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो तोहफे, सरप्राइज के अलावा आप इन रोमांटिक मैसेजेस को भेजकर अपने साथी का दिल जीत सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

