Valentine’s Day 2024 Greetings: वैलेंटाइन डे के इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Stickers, GIF Images, HD Wallpapers, Photo SMS के जरिए दें बधाई
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है जो प्रेमी जोड़ों के लिए प्यार का महापर्व होता है. आज दुनिया भर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसके साथ ही प्यार के सप्ताह की समाप्ति हो जाएगी. ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए इन प्यार भरे हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्यार को बधाई दे सकते हैं.
Valentine’s Day 2024 Greetings in Hindi: हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत रोज डे (Rose Day) से होती है और समापन वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के साथ होता है. वैलेंटाइन डे से जुड़ी प्रचलित कहानी के मुताबिक, रोम में क्लॉडियस के शासनकाल में संत वैलेंटाइन रहा करते थे, जो प्यार का संदेश फैलाते थे, लेकिन क्लॉडियस सैनिकों की शादी और सगाई के सख्त खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने सख्त नियम बनाते हुए सैनिकों की शादियों और सगाई पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसका संत वैलेंटाइन ने विरोध किया. बताया जाता है कि एक दिन एक कपल ने पादरी के सामने आकर शादी की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद उन्होंने चुपचाप उनकी शादी करा दी. हालांकि जब शासक को इसकी भनक लगी तो उन्होंने 14 फरवरी 269 ईस्वी को संत वैलेंटाइन को फांसी दे दी, प्यार के लिए कुर्बान होने वाले संत वैलेंटाइन की याद में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है जो प्रेमी जोड़ों के लिए प्यार का महापर्व होता है. आज दुनिया भर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसके साथ ही प्यार के सप्ताह की समाप्ति हो जाएगी. ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए इन प्यार भरे हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्यार को बधाई दे सकते हैं.
1- वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

2- हैप्पी वैलेंटाइन डे 2024

3- वैलेंटाइन डे 2024

4- वैलेंटाइन डे की हार्दिक बधाई

4- हैप्पी वैलेंटाइन डे

गौरतलब है कि हर साल 7 फरवरी से रोज डे (Rose Day) के साथ वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत होती है, रोज डे के बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day), 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day), 10 फरवरी को टेडी डे (Teddy Day), 11 फरवरी को प्रॉमिस डे (Promise Day), 12 फरवरी को हग डे (Hug Day) और 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) मनाने के बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े और विवाहित कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

