Tulsi Vivah 2025 Messages: हैप्पी तुलसी विवाह! अपनों को इन हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए दें बधाई

तुलसी विवाह वाले दिन भक्त व्रत रखकर तुलसी-शालिग्राम की पूजा करते हैं. इसके साथ ही घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह समारोह का आयोजन भी किया जाता है. देवउठनी एकादशी के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व की बधाई देने के लिए आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर कर सकते है और उनसे हैप्पी तुलसी विवाह कह सकते हैं.

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

Tulsi Vivah 2025 Messages in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का आयोजन किया जाता है. इस पर्व को सनातन धर्म में अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस अवसर पर माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के शालिग्राम स्वरूप के साथ पारंपरिक तरीके से पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाता है. दरअसल, द्वादशी से ठीक एक दिन पहले यानी देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) को भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके अगले दिन इनके शालिग्राम स्वरूप से माता तुलसी का विवाह कराया जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह करवाने से दांपत्य जीव में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, परिवार में सौभाग्य और खुशहाली आती है, तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. इस साल 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जा रहा है.

तुलसी विवाह वाले दिन भक्त व्रत रखकर तुलसी-शालिग्राम की पूजा करते हैं. इसके साथ ही घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह समारोह का आयोजन भी किया जाता है. देवउठनी एकादशी के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व की बधाई देने  के लिए आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर कर सकते है और उनसे हैप्पी तुलसी विवाह कह सकते हैं.

1- तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे,
सज गई उनकी जोड़ी,
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए,
जल्दी लेकर आओ पिया डोली.
हैप्पी तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

2- गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी होना खुशियों में शामिल,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम.
हैप्पी तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

3- तुलसी मां दें सबको वरदान,
खोलें सभी समाधानों के द्वार,
कभी ना हो आपको कोई परेशानी,
मां तुलसी से यही प्रार्थना है हमारी.
हैप्पी तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

4- हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है.
हैप्पी तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

5- सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दीवारों पर दीयों की माला होगी,
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी.
और मां तुलसी का विवाह होगा.
हैप्पी तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2025 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का अत्यंत विशेष स्थान है. इस दिन घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है, फिर पूरे विधि-विधान के साथ माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह कराया जाता है. शास्त्रों में माता तुलसी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है, जो वृंदा के रूप में प्रकट हुई थीं. कहा जाता है कि तुलसी विवाह करवाने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और रिश्ते में प्रेम बढ़ता है. इसके साथ घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता 06

Share Now

Tags

Dev Uthani Ekadashi Dev Uthani Ekadashi 2025 Devutthana Ekadashi Devutthana Ekadashi 2025 festivals and events Happy Tulsi Vivah Happy Tulsi vivah 2025 Prabodhini Ekadashi Prabodhini Ekadashi 2025 Tulsi Vivah Tulsi Vivah 2025 Tulsi Vivah Greetings Tulsi vivah HD Images Tulsi Vivah Hindi Messages Tulsi Vivah Hindi Wishes Tulsi vivah images Tulsi Vivah Messages Tulsi vivah Photos Tulsi vivah Quotes Tulsi vivah SMS Tulsi vivah Wallpapers Tulsi Vivah Wishes तुलसी विवाह तुलसी विवाह 2025 तुलसी विवाह इमेजेस तुलसी विवाह एचडी इमेजेस तुलसी विवाह एसएमएस तुलसी विवाह की शुभकामनाएं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई तुलसी विवाह कोट्स तुलसी विवाह ग्रीटिंग्स तुलसी विवाह फोटोज तुलसी विवाह मैसेजेस तुलसी विवाह विशेज तुलसी विवाह वॉलपेपर्स तुलसी विवाह शुभकामना संदेश तुलसी विवाह हिंदी मैसेजेस तुलसी विवाह हिंदी विशेज देवउठनी एकादशी देवउठनी एकादशी 2025 देवोत्थान एकादशी देवोत्थान एकादशी 2025 प्रबोधिनी एकादशी प्रबोधिनी एकादशी 2025 हैप्पी तुलसी विवाह हैप्पी तुलसी विवाह 2025

\